फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FC Mittal, Vijay Hzare Cricket Trophy Schedule

एफसी मित्तल, विजय हजारे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी

Sun, 12 Oct 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
FC Mittal, Vijay Hzare Cricket Trophy Schedule

पंजाब अंतर जिला एफसी मित्तल ट्रॉफी और नार्थ जोन विजय हजारे ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एफसी मित्तल ट्रॉफी के घोषित कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना टीमों के बीच लीग मुकाबले होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के लिए पंजाब की सीनियर टीम चयनित की जाएगी। जबकि, विजय हजारे ट्राफी के सभी मुकाबले हिमाचल में होंगे।

वहीं, एफसी मित्तल ट्रॉफी के पहले चरण में 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ का सामना पटियाला से पटियाला में, अमृतसर का सामना लुधियाना से लुधियाना में और जालंधर का सामना मोहाली में चंडीगढ़ से होगा।
विज्ञापन


22 अक्तूबर को दूसरे चरण में चंडीगढ़ का सामना लुधियाना से रोपड़ में, अमृतसर का सामना जालंधर से चंडीगढ़ में और पटियाला का सामना मोहाली से पटियाला में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में 25 अक्तूबर को चंडीगढ़ का सामना मोहाली से चंडीगढ़ में, अमृतसर का सामना पटियाला से पटियाला में और जालंधर का सामना लुधियाना से रोपड़ में होगा।

चौथे चरण में 27 अक्तूबर को चंडीगढ़ का सामना जालंधर से चंडीगढ़ में, अमृतसर का सामना मोहाली से चंडीगढ़ में और पटियाला का सामना लुधियाना से मोहाली में होगा।


पांचवें चरण में 28 अक्टूबर को चंडीगढ़ का सामना अमृतसर से चंडीगढ़ में, पटियाला का सामना जालंधर से मोहाली में और लुधियाना का सामना मोहाली से चंडीगढ़ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed