फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fans upset bcci s decision before auction in IPL 7

बीसीसीआई के फैसले ने छीन लिया प्रशंसकों का उत्साह

Wed, 15 Jan 2014 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
fans upset bcci s decision before auction in IPL 7

आईपीएल के छठे संस्करण की समाप्ति के बाद यह ऐलान हुआ था कि अगले साल टूर्नामेंट से पहले नई नीलामी की जाएगी और उसमें सभी फ्रेंचाइजी टीमों के पास बड़े खिलाड़ियों को एक बार फिर अपनी टीम में जोड़ने का मौका होगा।

विज्ञापन


लेकिन फरवरी में होने वाली नीलामी से पहले ही रिटेनरशिप की नई नीति ने नीलामी की रौनक छीन ली है। आईपीएल-7 की नीलामी 12-13 फरवरी को होनी है लेकिन बड़े खिलाड़ियों के नीलामी में नहीं होने से प्रशंसकों में उत्साह लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


आईपीएल के बड़े सितारों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली, क्रिस गेल, शेन वॉटसन और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को उनकी पुरानी टीम ने बरकरार रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस गेल और कोहली को खरीदने का ख्वाब टूटा

fans upset bcci s decision before auction in IPL 7
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने भी रिटेशन पॉलिसी के तहत विराट कोहली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीबिलियर्स को आईपीएल के लिए अपनी टीम में बरकरार रखने का फैसला लिया है।

आरसीबी के मुख्य कोच पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान डेनियल विटोरी ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये तीनों हमारे टीम के अहम खिलाड़ी हैं। आईपीएल के नए नियमों के अनुसार हर फ्रेंचाइजी को पांच खिलाड़ी बरकरार रखने की अनुमति है। फ्रेंचाइजी अपनी पुरानी टीमों के सदस्यों को नीलामी में 'राइट टू मैच' कार्ड के जरिये खरीद सकती हैं।

आईपीएल नीलामी में हर टीम के लिए 60 करोड़ रुपए का पर्स निर्धारित किया गया है और बरकरार रखे जाने वाले खिलाड़ियों पर एक निश्चित राशि पर्स से कट जाएगी। आरसीबी के बरकरार रखे गए तीनों खिलाड़ियों में पहले खिलाड़ी के लिए 12.5 करोड़ रुपए, दूसरे के लिए 9.5 करोड़ और तीसरे के लिए 7.5 करोड़ रुपए की राशि उसके कुल पर्स से कट जाएगी।

तीन खिलाडियों को बनाए रखने से अब आरसीबी के पर्स से 29.5 करोड़ रुपए कट जाएंगे और उसके पास नीलामी में शेष खिलाड़ी खरीदने के लिए 30.5 करोड़ रुपए ही बचेंगे।

नीलामी में नहीं दिखेंगे गंभीर और सुनील नारायन

fans upset bcci s decision before auction in IPL 7
गौतम गंभीर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की अगुआई करते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी के सहमालिक शाहरुख खान ने बाएं हाथ के इस ओपनर और वेस्टइंडीज के जादुई स्पिनर सुनील नारायन को टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है।

गंभीर पहले तीन सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े रहने के बाद 2011 सत्र से केकेआर का हिस्सा हैं। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता था।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज गंभीर ने आईपीएल के 88 मैचों में अब तक 2471 रन बनाए हैं। वहीं, फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन के 31 मैचों में 46 विकेट हैं। पिछले सीजन में केकेआर तालिका में पुणे वॉरियर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के ऊपर सातवें स्थान पर रहा था।

सहवाग होंगे नीलामी में शामिल

fans upset bcci s decision before auction in IPL 7

अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिटेनरशिप का इस्तेमाल नहीं किया है। आईपीएल-7 की नीलामी से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने एक भी खिलाड़ी को टीम में नहीं कायम रखा है। इन खिलाड़ियों में दिल्‍ली के धाकड़ बल्‍लेबाज और पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग को भी नीलामी के लिए छोड़ दिया गया है।

इस तरह से सहवाग नीलामी में होंगे, लेकिन जिस तरह से वह आउट ऑफ फॉर्म हैं उससे उनकी नीलामी पर किसी में कोई खास उत्साह नहीं है। सहवाग के अलावा इस टीम में डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज बल्‍लेबाज भी नीलामी की मैदान पर उतरेंगे।

‘राइट टू मैच’ कार्ड के तहत दिल्ली में डेविड वॉर्नर, मोर्ने मोर्कल, हैदराबाद में क्विंटन डी कॉक, चेन्नई में फैफ डू प्लेसिस, मुंबई में मिचेल जॉनसन और कोलकाता में मोहम्मद शमी के बने रहने की पूरी संभावना है।

इस बार कम होंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी

fans upset bcci s decision before auction in IPL 7

इस साल होने वाले आईपीएल के सातवें संस्करण में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की मौजूदगी कम हो सकती है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मई में होने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के मद्देनजर ऑयरलैंड से होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज की पुष्टि कर दी है।

यह मैच छह और आठ मई को खेले जाएंगे जो आईपीएल के बीच में पड़ेंगे जिसका अंतिम कार्यक्रम तय किया जाना अभी बाकी है। वहीं, आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12-13 फरवरी को होगी।

इस स्थिति में श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए खेलने को तभी स्वतंत्र होगे जब उनका बोर्ड यह ध्यान में रखते हुए कि यह छोटी सीरीज एसोसिएट देश के खिलाफ है और यह नीति लागू नहीं करता कि उन्हें आईपीएल के बजाय देश के लिए खेलना जरूरी होगा।

दिल्‍ली डेयरडेविल्स ने बचाए अपने पूरे पैसे

fans upset bcci s decision before auction in IPL 7

नीलामी से पहले पांच बड़े तथ्य

  • 24 खिलाड़ियों को इस बार रिटेन रखा गया है जिसमें 14 भारत के हैं।
  • 60 करोड़ रुपए सर्वाधिक नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स के पास होंगे।
  • 21 करोड़ रुपए सबसे कम नीलामी में चेन्नई और मुंबई के पास होंगे।
  • 38-38 करोड़ रुपए हैं कोलकाता और हैदराबाद के पास।
  • 22.5 करोड़ रुपए राजस्‍थान रॉयल्स के पास।
  • 43.5 करोड़ रुपए किंग्स इलेवन पंजाब के पास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed