{"_id":"12c388eee1197988024ef2833e1a8e27","slug":"england-files-case-against-ravindra-jadeja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"और गहराया जडेजा-एंडरसन विवाद, इंग्लैंड का पलटवार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
और गहराया जडेजा-एंडरसन विवाद, इंग्लैंड का पलटवार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Jul 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दौरान पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच हुई गाली-गलौज का मामला और गरमा गया है।
पहले मैच के बाद टीम इंडिया प्रबंधन ने तेज गेंदबाज एंडरसन के खिलाफ मैच रेफरी के समक्ष नस्लीय टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। भारत ने एंडरसन के खिलाफ आईसीसी में आचार संहिता के लेवल 3 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके तहत दोषी पाए जाने पर तेज गेंदबाज पर 2 टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
भारतीय टीम ने आरोप लगाया था कि ट्रेंट ब्रिज में पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच के लिए जाने के दौरान एंडरसन ने जडेजा को गाली दी, फिर धक्का भी दिया। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस आरोप से इनकार किया था। साथ ही यह भी कहा कि जडेजा छोटे से मामले को बड़ा बता रहे हैं।
इस पूरे मामले के सुर्खियों में आने के बाद से इंग्लैंड और भारत के क्रिकेट संबंधों के भी खटाई में पड़ने का डर पैदा हो गया है।

इंग्लैंड ने कड़े किए अपने तेवर
अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। जेम्स एंडरसन के खिलाफ टीम इंडिया के सख्त रवैये के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इंग्लिश टीम ने आलराउंडर रवींद्र जडेजा के खिलाफ मैदान के बाहर डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
इंग्लैंड ने मैदान के बाहर जडेजा के रवैए को खतरनाक बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है, "10 जुलाई को मैच के बाद हुई इस घटना में भारतीय खिलाड़ी जडेजा एंडरसन की ओर गुस्से और आक्रामकता के साथ आगे बढ़े।"
टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में एंडरसन के खिलाफ जडेजा के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद इंग्लैंड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।
आईसीसी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इंग्लैंड ने जडेजा के खिलाफ लेवल दो की शिकायत दर्ज कराई है जिसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर जडेजा की आधी या पूरी मैच फीस काटी जा सकती है। या फिर उन पर एक टेस्ट या दो वनडे मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

'एंडरसन को मिले कठोर सजा'
इस पूरे प्रकरण से नाराज इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ज्योफ्री बायकॉट ने कहा कि क्रिकेट में यह क्या हो रहा है। खिलाड़ियों के बीच गालीगलौज हो रही है और विशेषकर गेंदबाज बल्लेबाजों को उकसा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद नहीं है। मैं ऐसी किसी भी हरकत के साथ नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसी किसी चीज के लिए क्रिकेट में जगह होनी चाहिए। वैसे मेरा मानना है कि एंडरसन उनमें से है जो खिलाड़ियों से काफी बातें करते हैं। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो मेरा मानना है कि उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे ऐसे मामलों पर रोक लगे।"
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि जेम्स एंडरसन और जडेजा के बीच हुए विवाद जैसे मामले इस लिए बढ़ रहे हैं क्योंकि आईसीसी इस तरह के मामलों को सही तरह से नहीं निपटा पाता।
चैपल ने कहा, "आईसीसी को इस तरह के मामले रोकना चाहिए लेकिन ये फिर शुरू हो जाते हैं। आईसीसी इस तरह के मामलों को सही तरह से नहीं सुलझा पाता है। संभवत: वह उस समय भी अच्छी नहीं थी जब मैं खेला करता था। मुझे बताइए कि आखिरी बार क्रिकेट की भलाई के लिए जब कोई फैसला लिया गया हो। इस तरह के विवादों के समाधान के लिए कोई और रास्ता खोजना चाहिए।’

बिगड़ सकते हैं दोनों टीमों के बीच रिश्ते
रवींद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच नॉटिंघम टेस्ट के दौरान हुए विवाद से भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट रिश्ते बिगड़ने के आसार पैदा हो गए हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब विदेशी दौरे पर भारतीय टीम इस तरह के विवादों में फंसी है। इससे पहले भी भारतीय टीम को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ विवादों पर नजर...
2007 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने मेजबानों पर आरोप लगाया था कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड ने पिच पर जैली बीन्स फेंक दिए थे। यह मामला काफी विवादों में रहा था। उस समय राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने यह सीरीज 1-0 से जीत ली थी।
2011 में इंग्लैंड दौरे पर ही इयान बेल रन आउट हो गए थे लेकिन बेल ने आउट मानने से इनकार कर दिया था तब मेजबान इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और कोच एंडी फ्लावर के आग्रह पर भारतीय कप्तान धोनी ने विवाद को कम करते हुए अपनी अपील वापस ले ली जिससे बेल को दोबारा बल्लेबाजी करने का मौका दिया था।

सिडनी में हुआ चर्चित 'मंकीगेट' कांड
2008 में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स पर नस्लवेदी टिप्पणी के लिए 3 टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था। यह घटना इस दौरे में सिडनी टेस्ट मैच के दौरान घटी थी।
लेकिन काफी विवाद के बाद अपील करने पर प्रतिबंध को जुर्माने में बदल दिया गया। 'मंकीगेट' के नाम से कुख्यात इस विवाद के बढ़ने पर भारत ने दौरे को रद्द करने की भी चेतावनी दी थी।
2001 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी के मैच रेफरी माइक डेनेस ने सचिन तेंदुलकर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया था।
साथ ही डेनेस ने ज्यादा अपील करने पर कप्तान सौरव गांगुली समेत 3 अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा दिया था।
भारत ने डेनेस को हटाने की मांग करते हुए तीसरा टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था लेकिन आईसीसी ने भारत की मांग को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और भारतीय बोर्ड ने रेफरी को हटा दिया था और यह मैच रद्द हो गया था।