फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Dutch team offered space trip if they win World Cup

खिताब जीते, तो अंतरिक्ष की सैर करेंगे नीदरलैंड के खिलाड़ी

Tue, 01 Jul 2014 07:39 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला
नई दिल्ली/अमर उजाला Updated Tue, 01 Jul 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
Dutch team offered space trip if they win World Cup

वर्ल्ड कप जीतने पर अंतरिक्ष यात्रा करेगी डच टीम

विज्ञापन


यूं तो वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर विजेता टीम को कई तरह के ईनाम मिलते हैं लेकिन एक एरोस्पैस इंजीनियरिंग कंपनी ने ब्राजील में चल रहे 2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में भाग ले रही नीदरलैंड टीम को अनोखा गिफ्ट देने की पेशकश की है।

रुइम्टेवार्टबेड्रिफ्ज एसएक्ससी नीदरलैंड की एक एरोस्पैस इंजीनियरिंग कंपनी हैं। इस कंपनी ने एक अनोखी घोषणा करते हैं हुए कहा है की यदि नीदरलैंड टीम ब्राजील में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप को जीत लेती है तो वह टीम के सभी 23 खिलाड़ियों को अंतरिक्ष की सैर कराने ले जाएगी।
विज्ञापन


एसएक्ससी के कोफाउंडर मिचेल मोल ने कहा कि एक डच कंपनी होने के नाते हमें ब्राजील में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप में टीम के अभी तक के शानदार प्रधर्शन पर गर्व है। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन का बेहतरीन रिवॉर्ड भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएक्ससी को उम्मीद है की वह 2015 तक स्पैस में कमर्शियल फ्लाइट ले जा सकेगी। इसका मतलब है की अर्जेन रोबेन और उनके साथी खिलाड़ियों को 2016 की शुरुआत में अंतरिक्ष की यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

यदि ऐसा संभव हुआ तो नीदरलैंड टीम के खिलाड़ी अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले फुटबॉल खिलाड़ी होंगे।...लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए नीदरलैंड को पहली बार विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा करना होगा।

नीदरलैंड टीम ब्राजील में चल रहे इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अभी तक बेहद शानदार रहा है और वह अपने ग्रुप बी में सभी तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रही थी।


अंतिम-16 में पहुंचने के बाद नीदरलैंड ने नाकआउट दौर में चिली जैसी मजबूत टीम को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में सीट पक्की कर ली है।

इससे पहले डच टीम तीन बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। कंपनी के इस ऑफर के बाद निश्चित तौर पर पहली बार खिताब जीतने की कोशिश में लगी डच टीम की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed