फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   duncan fletcher retain as team india s coach

डंकन फ्लेचर पर बीसीसीआई ने फिर दिखाई दरियादिली

Sat, 15 Mar 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
duncan fletcher retain as team india s coach
भारतीय क्रिकेट टीम का पिछले लंबे समय बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और इस कारण उसे लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटर भारतीय कोच को हटाने की पुरजोर अंदाज में मांग भी करने लगे हैं। साथ ही किसी देसी क्रिकेटर को कोच बनाने की वकालत भी करने लगे हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच डंकन फ्लेचर जब से टीम के कोच बने है तब से टीम का विदेशी धरती पर हार सिलसिला बना हुआ है। फ्लेचर का कार्यक्रम अगले वर्ल्ड कप तक है और टीम इंडिया के बांग्लादेश से रवाना होने से पहले बीसीसीआई ने उन्हें तलब भी किया था। आज शनिवार को डंकन ढाका में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड मेहरबान, फ्लेचर की नहीं जाएगी कुर्सी

duncan fletcher retain as team india s coach
लेकिन बीसीसीआई फ्लेचर पर अब भी मेहरबान दिख रही है। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि आलोचनाओं में घिरे टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर को पद से हटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण फ्लेचर को बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गुरुवार को चेन्नई बुलाया था लेकिन इस दौरान श्रीनिवासन ने पद को लेकर उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी।

कोच के साथ चेन्नई गए बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा, "मैं साफ कर दूं कि फ्लेचर को बीसीसीआई की ओर से पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्हें हटाने पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। हमने उनसे कहा कि हमें आपकी कोचिंग क्षमता पर काफी भरोसा है और आप किसी तरह की बात को लेकर फिलहाल कोई चिंता न करें। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि श्रीनिवासन ने उन्हें किसी तरह की चेतावनी दी है।"

'गावस्कर पर बीसीसीआई कुछ नहीं कर सकती'

duncan fletcher retain as team india s coach
संजय पटेल से जब पूछा गया कि गावस्कर ने हाल ही में फ्लेचर को हटाने की बात कही थी तो पटेल ने कहा, "जिस तरह मैं अपना विचार रखने के लिए स्वतंत्र हूं उसी तरह गावस्कर भी विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। यह उनकी निजी राय है और बीसीसीआई इसमें कुछ नहीं कर सकती।"

फ्लेचर को चेन्नई बुलाए जाने के सवाल पर पटेल ने कहा, "कुछ लोगों को पता नहीं है कि बीसीसीआई हर दौरे के बाद कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ बैठक करती है। ऐसा काफी समय से चलता आ रहा है। यह बैठक भी मुंबई के क्रिकेट सेंटर में होनी थी लेकिन श्रीनिवासन की तबीयत खराब होने के चलते वह मुंबई नहीं आ सके जिस कारण मुझे भी चेन्नई जाना पड़ा।"

विज्ञापन

द्रविड़ ने दिया जोर का झटका

duncan fletcher retain as team india s coach
भले ही पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर राहुल द्रविड़ को टीम का कोच बनाने की वकालत कर रहे हों लेकिन पूर्व कप्तान ने फिलहाल यह जिम्मेदारी संभालने से मना कर दिया है।

द्रविड़ ने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। लेकिन, इस काम के लिए काफी समय की जरूरत होती है। साल में लगभग 11 महीने। मैंने अभी-अभी क्रिकेट को अलविदा कहा है और फिलहाल मेरे पास कोचिंग के लिए पर्याप्त समय नहीं है। इसलिए मैं सनी का सलाह फिलहाल नहीं मान सकता।"

हालांकि द्रविड़ ने भविष्य में कोचिंग देने की बात से इनकार भी नहीं किया। बकौल द्रविड़, "मैं आईपीएल में इस साल मेंटर के तौर पर बिल्कुल अलग भूमिका निभाने जा रहा हूं। कौन जानता है कि भविष्य में कब किया हो जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed