फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   state athletics_national games_swapnil_record

स्टेट एथलेटिक्सः पंचकूला की स्वपनिल ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

Thu, 28 Nov 2013 10:57 AM IST
दीपक शाही
दीपक शाही Updated Thu, 28 Nov 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
state athletics_national games_swapnil_record
शहर की 16 वर्षीय एथलीट स्वप्निल ने तीन साल के कैरियर के दौरान न सिर्फ अपना सपना साकार किया, बल्कि पंचकूला के नाम को भी चार चांद लगाया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में अब तक जो रिकार्ड भिवानी, हिसार, जींद और महेंद्रगढ़ की प्रतिभागियों का रहा था, उसे तोड़ते हुए स्वप्निल ने इसे भी अपने नाम किया।

पंचकूला सेक्टर-11 में रहने वाली स्वप्निल भवन विद्यालय की 10वीं की छात्रा है। स्कूल स्टेट गेम्स में भी स्वप्निल ने 100 मीटर, 200 मीटर और रिले रेस को मिलाकर कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


इसी आधार पर वह रांची (झारखंड) में जनवरी 2014 में होने वाले स्कूल नेशनल गेम्स के लिए चयनित की गई है। इसके अलावा दो और नेशनल गेम्स के लिए उसका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले दस सालों के रिकार्ड के मुताबिक, पंचकूला जिले से एथलेटिक्स में किसी भी लड़की ने नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल नहीं किया था, लेकिन स्वप्निल ने इसका भी खाता खोल दिया।

वह वर्ष 2011 के बाद लगातार तीन सालों से एथलेटिक्स गेम्स में स्टेट और नेशनल स्तर पर एक खास मुकाम हासिल कर चुकी है।

रोजाना तीन घंटे की प्रैक्टिस
नेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्वप्निल पंचकूला सेक्टर तीन के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सिंथेटिक ट्रैक पर रोजाना तीन घंटे दौड़ की प्रैक्टिस करती है।


स्वप्निल के पिता और कोच नसीम अहमद ने बताया कि स्वप्निल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया है। एक दो गेम्स को छोड़कर सभी में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

वहीं, स्वप्निल ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में सबसे ज्यादा उसकी स्पोर्ट्स शिक्षिका प्रतिमा चोपड़ा का योगदान है।

तीन नेशनल गेम्स के लिए सेलेक्शन
- दिसंबर 2013 में वाराणसी में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल गेम्स
- 3 से 6 दिसंबर तक बंगलूरू में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप
- रांची में जनवरी 2014 में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल चैंपियनशिप

खास उपलब्धियों पर एक नजर
- अक्तूबर 2013 सोनीपत में आयोजित एथलेटिक्स जूनियर स्टेट चैंपियनशिप के 100 और 200 मीटर रेस में गोल्ड
- 10 फरवरी 2013 मुंबई में आयोजित स्पीड स्टार 100 मीटर रेस में ऑल इंडिया में चौथा रैंक

- 8 जनवरी 2013 को पंचकूला में आयोजित स्पीड स्टार 100 मीटर रेस में नार्थ इंडिया में पहला स्थान
- दिसंबर 2012 को चेन्नई में आयोजित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मीटर में गोल्ड और 100 मीटर में सिल्वर

- अक्तूबर 2012 में कुरुक्षेत्र में आयोजित स्कूल स्टेट गेम्स के 100 मीटर में गोल्ड
- नारनौल 2012 में आयोजित पाइका स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर रेस में गोल्ड, रिले रेस में सिल्वर

- दिसंबर 2011 चेन्नई में आयोजित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed