फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dit and doon university won badminton game

डीआईटी, दून यूनिवर्सिटी के नाम बैडमिंटन खिताब

Tue, 08 Apr 2014 09:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
dit and doon university won badminton game

राज्यस्तरीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव स्फूर्ति-2014 के तीसरे दिन डीआईटी विश्वविद्यालय ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दो खिताब जीते। जबकि बालिका वर्ग में दून यूनीवर्सिटी ने दोनों खिताब जीते।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे दिन डीआईटी ने क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल और फुटबाल में भी जीत दर्ज की। डीआईटी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में सोमवार को फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन


एकल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीआईटी ने जीबीपीईसी को 2-0 और बालिका वर्ग में दून यूनीवर्सिटी ने जसपाल राणा कालेज को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

युगल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीआईटी ने जीबीपीईसी को 16-21, 21-12, 21-18 और बालिका वर्ग में दून यूनीवर्सिटी ने जसपाल राणा कालेज को 21-10, 15-21, 21-18 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीआईटी-ए ने आईएमएस को 27-21, क्वांटम ने डीआईटी-बी को 27-12 से शिकस्त दी। फुटबाल प्रतियोगिता में डीआईटी ने आईएमएस को 3-2 से हराया।


वालीबाल प्रतियोगिता में जीबीपीईसी ने डीआईटी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बारिश के कारण डीआईटी-ए ने दून यूनीवर्सिटी और दून यूनीवर्सिटी ने माया इंस्टीट्यूट पर टॉस के आधार पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed