फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Dipika-Joshana set for face-off after controversial Asiad draw

क्वार्टर फाइनल में भिड़ सकती हैं दीपिका-चिनप्पा

Thu, 11 Sep 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Thu, 11 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dipika-Joshana set for face-off after controversial Asiad draw

एशियन गेम्स में स्क्वैश के लिए घोषित ड्रॉ विवादों में घिर गया है। नियम को ताक पर रखते हुए घोषित इस ड्रॉ में भारत की गोल्डन गर्ल दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे के सामने हो सकती हैं।

विज्ञापन


नियम के अनुसार एक ही देश के दो खिलाड़ियों को एक ही हाफ में नहीं रखा जा सकता लेकिन आयोजकों ने इसका ध्यान नहीं रखा। ऐसी ही स्थिति 2006 दोहा गेम्स में भी बनी थी जहां सौरव घोषाल ने हमवतन रित्विक भट्टाचार्य को हराकर कांस्य पदक पक्का किया था। उस समय भी इस विवादित ड्रॉ को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थीं।
विज्ञापन


ड्रॉ पर निराशा जताते हुए हालिया संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका के साथ डबल्स में गोल्ड जीत चुकीं चिनप्पा ने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यशाली है लेकिन अब जो हो गया सो हो गया। आप अपनी ही टीम के खिलाड़ी के खिलाफ खेलना नहीं चाहते और वह भी स्पर्धा के शुरुआत में ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हम दोनों अलग-अलग हाफ में होते तो हमारे पदकों की संख्या में दो की इजाफा हो सकती थी। हालांकि आपस में भिड़ने से पहले हमें पहले राउंड का मैच जीतना होगा।’ ड्रॉ के मुताबिक दीपिका और चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में भिड़ सकती हैं।


अगर दोनों क्वार्टर फाइनल तक पहुंचती हैं तो कम से कांस्य पदक पक्का हो जाएगा। अगर दोनों अलग-अलग हाफ में रहतीं और सेमीफाइनल तक पहुंचतीं तो ऐसे में दो पदक पक्का हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed