फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Dinesh Karthik in team india after aug 2013

IPL में 12.5 करोड़ पाने के बाद कार्तिक की लगी एक और लॉटरी

Fri, 21 Feb 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik in team india after aug 2013

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अचानक एशिया कप से हटने से दिनेश कार्तिक को जबर्दस्त लाभ हुआ है। तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज को लंबे समय बाद टीम इंडिया में फिर से जगह मिल गई है।

विज्ञापन


कार्तिक के लिए यह महीना बेहद शानदार रहा है पिछले हफ्ते आईपीएल-7 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिकने वाले दिनेश कार्तिक को धोनी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल के सातवें संस्करण के लिए दो दिवसीय नीलामी के पहले दिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
विज्ञापन


अपने वनडे करियर में 67 मैचों में 1263 रन बना चुके कार्तिक ने आखिरी वनडे गत वर्ष तीन अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था। कार्तिक को इस तरह खुद को एक बार फिर साबित करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक के पास सुनहरा चांस

Dinesh Karthik in team india after aug 2013

करियर की शुरुआत में दिनेश कार्तिक को उदीयमान क्रिकेटर के रूप में माना जाता था, लेकिन वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। उनका करियर उतार-चढ़ावा वाला रहा।

प‌िछले साल की बात करें तो जून में इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व अभ्यास मैच में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो शतकीय पारियां खेली थी। लेकिन जब मुख्‍य मुकाबला शुरू हुआ तो उनकी बल्‍लेबाजी रन बनाने बंद कर दिए। सिर्फ वेस्ट इंडीज के खिलाफ ह‌ी अर्धशतक लगा सके थे।

उन्होंने खुद को एक बल्‍लेबाज के रूप में पेश किया। वह मध्य क्रम में उपयोगी बल्‍लेबाजी साबित हो सकते हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए लाजवाब बल्‍लेबाजी की थी। उन्हें एशिया कप में जिस तरह से मौका मिला है अगर वह उसे सही से भुना लेते हैं तो अगले साल वर्ल्ड कप के ‌लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

कार्तिक के लिए आसान नहीं होगी राह

Dinesh Karthik in team india after aug 2013

कार्तिक के साथ अच्छी बात यह है कि वह एक विकेटकीपर-बल्‍लेबाज हैं। धोनी जब तक टीम में नहीं हैं उनका बतौर विकेटकीपर अंतिम एकादश में शामिल होना तय है।

लेकिन टीम इंडिया के मध्य क्रम में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी होगी। टीम इंडिया में अभी कई ऐसे  दिग्गज बल्‍लेबाज हैं जो मध्य क्रम में अपनी जगह पक्की करने की चाह रखते हैं। अजिंक्‍य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू और युवराज सिंह जैसों से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है।

कार्तिक के लिए एशिया कप वह प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है जिसके सहारे टीम में अगले एक साल तक बने रहने का टिकट मिल जाए। अचानक मिला यह मौका उनके लिए लाइफलाइन बन सकता है बशर्ते विकेट के पीछे शानदार कीप‌िंग के साथ-साथ बल्‍ले से भी रन बनाएं।

धोनी नहीं कोहली होंगे एशिया कप में कप्तान

Dinesh Karthik in team india after aug 2013

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज गंवाने पर चौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश में 25 फरवरी से होने वाले आगामी एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

लगातार हार झेल रही टीम इंडिया के लिए धोनी का बाहर होना एक बड़ा झटका है। धोनी की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम गुरुवार को ही न्यूजीलैंड दौरे से स्वदेश लौटी है और यहां आने के साथ ही खबर आई कि धोनी एशिया कप में नहीं खेलेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान धोनी को बायीं बांह में खिंचाव आ गया था जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। माना जा रहा है कि 16 मार्च से बांग्लादेश में ही होने वाले ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई धोनी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। साथ ही बोर्ड धोनी को कुछ आराम भी देना चाहता है ताकि वह दोबारा चुस्त-दुरुस्त होकर मैदान में उतर सकें।

बीसीसीआई ने किया ऐलान

Dinesh Karthik in team india after aug 2013

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा, ‘धोनी फरवरी-मार्च 2014 में बांग्लादेश में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"

पटेल ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनके बांह में खिंचाव आ गया था। इस चोट से उबरने के लिए वह दस दिन तक रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। ऑल इंडिया सीनियर चयन कमेटी ने दिनेश कार्तिक को धोनी के स्थान पर टीम में शामिल किया है। विराट कोहली इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed