{"_id":"fd32f3861caa098e11d97c0aa8214b36","slug":"dhruv-pandav-under-19-trophy-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":" जालंधर के खिलाफ चंडीगढ़ की स्थिति मजबूत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जालंधर के खिलाफ चंडीगढ़ की स्थिति मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवअंश के नाबाद शतक की बदौलत चंडीगढ़ ने जालंधर के खिलाफ ध्रुव पांडव अंडर 19 ट्राफी में पहली पारी में 387 का स्कोर खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच मुकाबला एफसी सोंधी ग्रांउड जालंधर में खेला जा रहा है। मैच केपहले दिन चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम से नवअंश ने नाबाद 111 रन बनाए।
इस पारी में 145 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके 9 छक्के जड़े। टीम से अन्य बल्लेबाज भगमिंदर सिंह ने 80 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस पारी में 14 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं विनीत ने 72 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। गेंदबाजी में जांलधर से मनप्रीत सिंह ने 52 रन देकर 2 विकेट, रश्मि शर्मा ने 87 रन देकर 2 विकेट, रोहित चौहान ने 96 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन