{"_id":"d1a06353f87bf9125320a36d70036a55","slug":"dhoni-s-first-comment-on-spot-fixing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने स्पॉट फिक्सिंग का उड़ाया मजाक!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
धोनी ने स्पॉट फिक्सिंग का उड़ाया मजाक!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Apr 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब तक मीडिया से दूरी बनाए रखते थे। जब भी उनसे इस संबंध में सवाल पूछा जाता तो पहले वह जवाब नहीं देते थे, बाद में उसे हंस कर टाल देने की कोशिश करते।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण ही टीम इंडिया जब पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बांग्लादेश रवाना हुई तो उसने भारत में प्रेस कांफ्रेंस तक नहीं की। जबकि हर विदेशी दौरे से पहले टीम इंडिया अपने देश में मीडिया का सामना करती है।
विज्ञापन
लेकिन आईपीएल 7 खेलने के लिए धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम इस समय यूएई में है और वहां पर जब इस कप्तान से पूछा गया तो बड़े ही नाटकीय अंदाज में पेश आए और उनका जवाब सुनकर किसी को समझ में ही नहीं आया कि धोनी को क्या हो गया।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग पर ये क्या कह दिया धोनी ने!
आईपीएल के सातवें संस्करण को भ्रष्टाचार और फिक्सिंग जैसी बुराइयों से दूर रखने को लेकर भले ही गंभीरता से विचार किया जा रहा हो लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
आईपीएल 6 में भ्रष्टाचार को लेकर जांच के घेरे में आई चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टूर्नामेंट को इन बुराइयों से बचाने के सवाल पर मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे लगता है कि हमें लांड्री से इसे साफ कराना चाहिए। यह अच्छा रहेगा और यही सब कुछ साफ रख पाएगा।"
पिछले काफी समय से फिक्सिंग के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने वाले धोनी ने भले ही यह बयान मजाकिया लहजे में दिया हो लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर उनका यह रवैया काफी चौंकाने वाला है।

'स्पॉट फिक्सिंग से भटका है टीम का ध्यान'
चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना है कि मैदान के बाहर ढेरों विवादों के कारण टीम पर खासा प्रभाव पड़ा है और उसके लिए टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में इनसे निपटना बड़ी चुनौती होगी।
आईपीएल 6 में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोपों को लेकर चेन्नई इस समय जांच के घेरे में है और एक समय तो उसका इस संस्करण में खेलना ही संकट में पड़ गया था।
फ्लेमिंग ने कहा, "इस समय टीम को लेकर बहुत कुछ कहा जा रहा है और इससे कई विवाद जुड़े हुए हैं। मैं झूठ नहीं बोल सकता लेकिन इसके कारण ध्यान भटका है और हमें नहीं पता कि इस टूर्नामेंट में इसका क्या असर पड़ने वाला है। हालांकि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करें और एक बार फिर फाइनल तक पहुंचे। हां विवादों के कारण जरूर ध्यान केंद्रित करने में कुछ दिक्कत होगी लेकिन हमें अपनी ओर से पूरा प्रयास करना होगा।"

सचिन भी पैड पहनकर नेट्स पर पहुंचे
अबु धाबी में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भले ही आईपीएल से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अभी भी मुंबई इंडियंस टीम के आयकन खिलाड़ी हैं।
सचिन के कंधों पर अब मैदान के अंदर की नहीं बल्कि मैदान के बाहर की जिम्मेदारी है। सचिन सोमवार रात अबु धाबी पहुंचे और टीम के साथ जुड़े। मंगलवार को स्थानीय शेख जायद स्टेडियम में मुंबई टीम ने सचिन की निगरानी में जमकर पसीना बहाया।
इस दौरान सचिन पैड पहनकर नेट्स पर पहुंचे और उन्होंने करीब आधे घंटे बल्लेबाजी की। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह बुधवार को होने वाले मैच के लिए तैयारी कर रहे हो। सचिन की पैनी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा और आलराउंडर कीरोन पोलार्ड पर भी रहीं। इस महान बल्लेबाज ने टीम के कोच जॉन राइट के साथ भी समय बिताया।

पाक खिलाड़ियों का फिर से किया समर्थन
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में एक बार फिर से खेलाने की मांग दोहराते हुए पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि अब पाक खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शामिल किए जाने का सही समय है।
कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी कोच अकरम ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी चाहे एक साथ खेलें या एक दूसरे के खिलाफ, दुनियाभर के लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं और उन्हें काफी समर्थन भी मिलता है। खासतौर पर उपमहाद्वीप में तो दोनों ही टीमों के भारी संख्या में प्रशंसक हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि निकट भविष्य में पाकिस्तानी खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएंगे क्योंकि हमारे पास अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल का हिस्सा बनने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता भी बढे़गी।"