फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   dhoni have to wait for audio tape

ऑडियो टेप के लिए धोनी को करना होगा और इंतजार

Sat, 12 Apr 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Apr 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
dhoni have to wait for audio tape
सुप्रीम कोर्ट ने मुद्गल समिति के समक्ष चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन द्वारा दिए गए बयान की प्रति देने संबंधी याचिका की सुनवाई शुक्रवार को 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ए के पटनायक और न्यायमूर्ति जे एस केहर की खंडपीठ ने बीसीसीआई के वकील सीए सुंदरम की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वह ऑडियो टेप की नकल देने संबंधी याचिका की सुनवाई आईपीएल 2013 में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग संबंधी मुख्य मामले के साथ ही 16 अप्रैल को करेगी।
विज्ञापन


खंडपीठ ने बीसीसीआई के वकील को कहा कि शीर्ष अदालत इस बात की समीक्षा करेगी कि बीसीसीआई को ऑडियो टेप की प्रति देने की जरूरत है या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के पास जमा हैं ऑडियो टेप

dhoni have to wait for audio tape
हालांकि बिहार क्रिकेट संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिन्हा ने बीसीसीआई द्वारा ऑडियो टेप की नकल मांगे जाने का विरोध किया।

सिन्हा ने पूछा कि धोनी और श्रीनिवासन के बयान की नकल मांगने का बीसीसीआई का अधिकार क्या है। उन्होंने दलील दी कि यदि बयान की नकल क्रिकेट बोर्ड को दी गई तो उसे भी इसकी प्रति दी जानी चाहिए।

बीसीसीआई के वकील ने खंडपीठ से आग्रह किया था कि वह न्यायमूर्ति मुद्गल की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष धोनी और श्रीनिवासन की गवाही से संबंधित ऑडियो टेप की नकल बोर्ड को उपलब्ध कराए जबकि क्रिकेट बोर्ड की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने बोर्ड से कहा था कि वह ऑडियो टेप हासिल करने के लिए उपयुक्त तरीके से न्यायालय से आग्रह करे। ये ऑडियो टेप फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के पास सीलबंद लिफाफे में जमा हैं।

गावस्कर के विशेष सलाहकार बने पारेख

dhoni have to wait for audio tape
बीसीसीआई और आईपीएल के अंतरिम अध्यक्ष सुनील गावस्कर ने एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख को आईपीएल के सातवें संस्करण के लिए अपना विशेष सलाहकार नियुक्त किया है।

वित्तीय मामलों में अपार अनुभव रखने वाले पारेख आईपीएल की बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित होंगे और अगले दो महीने आईपीएल की संचालन सुचारू रूप से करने में गावस्कर की मदद करेंगे।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति में पारेख को संकट के दौर में सरकार का अनधिकृत सलाहकार करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed