फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Dhoni files defamation suit against news channel

धोनी ने ठोका 100 करोड़ का दावा

Wed, 19 Mar 2014 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Mar 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
Dhoni files defamation suit against news channel

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मद्रास हाईकोर्ट में दो न्यूज चैनल के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा ठोका है।

विज्ञापन


धोनी ने आईपीएल मैच फिक्सिंग में अपना नाम घसीटे जाने पर दो न्यूज चैनल पर 100 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। धोनी ने यह यह मानहानि का मुकदमा मद्रास हाईकोर्ट में दायर किया है।

जज एस तमिलवन ने मंगलवार को इसकी सुनवाई करते हुए जी मीडिया कॉरपोरेशन और न्यूज नेशन को इससे संबंधित कोई भी खबर, इंटरव्यू या विश्लेषण नहीं दिखाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

जी न्यूज और न्यूज नेशन के खिलाफ मुकदमा

Dhoni files defamation suit against news channel

धोनी ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा कि जी मीडिया, न्यूज नेशन नेटवर्क और रिटायर्ड आईपीएस जी संपतकुमार ने मेरी कड़ी मेहनत से कमाई प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की।

धोनी ने याचिका में कहा कि 11 फरवरी 2014 को जी न्यूज और उनके संपादक सुधीर चौधरी ने रिटायर्ड आईपीएस जी संपतकुमार के साथ मिलकर मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की। इसके अलावा न्यूज नेशन चैनल ने भी इस तरीके की रिपोर्ट दिखाई थी।

धोनी ने याचिका में कहा कि इन रिपोर्टों के कारण मेरी जो छवि धूमिल हुई है उसे किसी भी रकम से लौटाया नहीं जा सकता है लेकिन फिर भी मैं 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed