फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DFA football tournament dispute in dehradun.

डीएफए का विवाद गरमाया, फुटबॉल टूर्नामेंट रुकवाया

Tue, 21 Jul 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jul 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
DFA football tournament dispute in dehradun.

देहरादून फुटबॉल एकेडमी संचालन समिति का विवाद गरमा गया। पुलिस ने डीएफए के नाम पर बजरंग ग्राउंड में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट को शिकायत पर रुकवा दिया। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर पूर्व सदस्य को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


डीएफए संचालन समिति के अध्यक्ष तेजूराज पटवाल ने सोमवार को रायपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डीएफए के नाम का दुरुपयोग कर पूर्व सदस्य बीएस रावत बजरंग मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट करा रहे हैं, जबकि डीएफए से उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


पहले ही उन्हें संचालन समिति से बाहर किया जा चुका है। डीएफए को आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से मान्यता मिलने का दुष्प्रचार कर युवा खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टूर्नामेंट को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रावत का कहना था कि उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस ने उन्हें कागज प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। देर शाम तक दोनों पक्षों में झिक-झिक चलती रही। रात में पुलिस ने पटवारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed