फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   delhi lost 7th time in last 8th match in kotla

घर में भी हार रही दिल्ली, कोटला में 8 में से 7वीं हार

Tue, 06 May 2014 11:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 May 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
delhi lost 7th time in last 8th match in kotla

घर में तो हर कोई शेर होता है, लेकिन यह कहावत दिल्ली डेयरडेविल्स पर फिट नहीं बैठ रही है। कहने को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम उसका घरेलू मैदान है।

विज्ञापन


पर सच्चाई यह है कि पिछले 8 मुकाबलों में दिल्ली डेयरडेविल्स को इस मैदान पर सातवीं हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स के बाद उसे कोटला पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने आईपीएल 7 की अंक तालिका में अपनी सर्वोच्चता बरकरार रखी है।

CSK की 7 मैचों में रही छठी जीत

delhi lost 7th time in last 8th match in kotla
चेन्‍नई की सात मुकाबलों में छठी जीत के नायक मैन ऑफ द मैच ड्वेन स्मिथ रहे। उन्होंने न सिर्फ 50 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली बल्कि आठ छक्के जड़ इस आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्सर जड़ने वाले खिलाड़ी बन बैठे।

स्मिथ की पारी का जब अंत हुआ तब सीएसके को आठ गेंदों में 11 रनों की जरूरत थी। अंतिम ओवर में भी इतने ही रन चाहिए थे।

लेकिन यहां धोनी ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहते हैं। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को लांग ऑन पर गगनचुंबी छक्का जड़ कप्‍तान धोनी ने दिल्ली के मंसूबों पर फेर दिया।

चेन्‍नई के शीर्ष क्रम ने किया फिर कमाल

delhi lost 7th time in last 8th match in kotla
मैच शुरू होने से पहले ही धोनी ने पिच को देख साफ कह दिया था कि कोटला का छोटा ग्राउंड उनकी टीम के खेल के अनुरूप है। लेकिन पिछली बार उन्हें विकेट धीमा होने के कारण हार मिली थी।

नए विकेट की तेजी का धोनी की टीम ने बखूबी फायदा उठाया। ड्वेन स्मिथ (79 रन, 51 गेंद, 4 चौका और 8 छक्‍का) और ब्रैंडन मैक्कुलम (32) ने 82 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को मन माकिफ शुरुआत दी।

बाद का काम सुरेश रैना ने 27 गेंदों में नाबाद 47 रन जड़कर पूरा किया। कप्तान धोनी ने 5 गेंदों में 12 रन बनाकर अविजित रहे।
विज्ञापन

लंबे समय बाद चले दिल्‍ली के दिनेश कार्तिक

delhi lost 7th time in last 8th match in kotla

इससे पहले क्विंटन डी कॉक के फायर ब्रांड 24 रनों (16 गेंद) के चलते दिल्‍ली डेयरडेविल्स को अच्छी शुरुआत मिली।

कॉक ने मुरली विजय के साथ दोनों ने 36 रन जोड़े। लेकिन यहां से तीन गेंदों के अंतराल डी कॉक और कप्तान केविन पीटरसन (0) निपट गए। मोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर पीटरसन को बोल्ड कर दिया।

लेकिन साढ़े 12 करोड़ में खरीदे जाने के बावजूद अब तक रंग नहीं दिखा पाए दिनेश कार्तिक ने न सिर्फ 36 गेंदों में 51 रन बनाए बल्कि विजय के साथ 71 रनों की साझेदारी की। पारी के अंत में पहले जेपी डुमिनी (नाबाद 28) और अंतिम ओवर में केदार जाधव ( नाबाद 29) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 178 पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed