फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Delhi daredeviles faced 9th defeat in row

नहीं टूटा दिल्ली की हार का सिलसिला, पठान ने रचा इतिहास

Mon, 26 May 2014 01:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi daredeviles faced 9th defeat in row
आईपीएल 7 में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


इस जीत से पंजाब के 14 मैचों में 11 जीत के साथ कुल 22 अंक हो गए है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम दिल्ली अपने आखिरी लीग मैच में भी अपना सम्मान नहीं बचा सकी।

इस सीजन दिल्ली 14 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर सकी जबकि 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। महज 4 अंक लेकर दिल्ली अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।
विज्ञापन

फिर नाकाम रहे दिल्‍ली डेयरडेविल्स के बल्‍लेबाज

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row
इससे पहले टूर्नामेंट के 55वें मैच में पंजाब किंग्स इलेवन ने टॉस जीता और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का पुलिंदा 18.1 ओवर में 115 रन पर बांध दिया।

दिल्ली की ओर से कप्तान केविन पीटरसन ने 41 गेंदों में 9 चौकों के साथ 58 रन की सर्वाधिक पारी खेली। पीटरसन के अलावा दिल्ली का कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।

आईपीएल 7 में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी दिनेश कार्तिक सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि जेपी डुमिनी 8 रन बनाकर आउट हो गए।

खराब शुरुआत से उबरा पंजाब और जीता मैच

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row
जवाब में पंजाब किंग्स इलेवन ने बेहद शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

हालांकि पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर वीरेंद्र सहवाग 9 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल तो खाता भी नहीं खोल सके।

दोहरा झटका लगने के बाद मनन वोहरा और डेविड मिलर ने तीसरे विकेट के लिए 10 ओवर में 96 रन की धमाकेदार पारी कर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया। वोहरा 38 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। मिलर 32 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में DD को मिली लगातार नौंवीं हार

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row

आईपीएल 7 में हार से शुरुआत करने वाली दिल्‍ली डेयरडेविल्स टीम ने हार के साथ ही अपना अभियान खत्म किया।

पिछले 6 सत्रों में एक बार भी ‌खिताब के करीब नहीं पहुंचने वाली दिल्‍ली टीम को उनके प्रबंधकों ने इस सत्र के लिए अपनी पूरी टीम बदल दी थी लेकिन उनका यह दांव भी काम नहीं आया और टीम ने बेहद निराशाजनक खेल दिखाया।


टूर्नामेंट के 14 मैचों में दिल्‍ली ने 12 में हार का सामना किया है और उसे अंकतालिका में सबसे नीचले पायदान पर संतोष करना पड़ा। टीम के लिए सबसे शर्मनाक यह रहा कि उसे लगातार 9 मैचों में शिकस्त मिली है।

KKR ने हैदराबाद को 4 विकेट से पीटा

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row

इससे पहले शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में यूसुफ पठान ने इतिहास रचते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को शानदार जीत दिला दी।

पठान ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता को 4 विकेट से बेहतरीन जीत दिलाई। इस जीत से कोलकाता अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

लेकिन इस निराशाजनक हार के साथ ही हैदराबाद टीम की चुनौती खत्म हो गई।

15 गेंदों में यूसुफ पठान ने ठोका अर्धशतक

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row
अपना आखिरी लीग मैच खेल रही कोलकाता टीम को अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर पहुंचने के लिए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल करना था।

कोलकाता ने यूसुफ पठान की महज 22 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों के साथ खेली गई 72 रन की अद्भुत पारी से यह लक्ष्य 14.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने पठान ने 15 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक है। यूसुफ ने हैदराबाद टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जमकर धुनाई की और उनके एक ओवर में 2 छक्कों, 3 चौकों और एक डबल के साथ कुल 26 रन बटोरे।

KKR ने नेट रनरेट में CSK को पछाड़ा

Delhi daredeviles faced 9th defeat in row

कोलकाता के 14 मैच में 9 जीत के साथ कुल 18 अंक हो गए हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के भी 14 मैचों में भी 18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह कोलकाता से पिछड़ गई। अंक तालिका में पहले स्थान पर 20 अंकों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब है।

कोलकाता के लिए ओपनर रॉबिन उथप्पा ने भी 30 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 30 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने पांच गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 12 रन बनाए।

इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद टीम को 7 विकेट पर 160 रन पर थाम दिया। ओपनर शिखर धवन ने 31 गेंदों में 29 रन बनाए। कप्तान डेरेन सैमी ने भी 19 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 29 रन की तेज पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed