{"_id":"1785a811ac54110accaf2bc6796a2c15","slug":"dehradun-boy-selected-in-indian-shooting-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के शूटर की जूनियर भारतीय टीम में एंट्री","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दून के शूटर की जूनियर भारतीय टीम में एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Mar 2015 06:24 AM IST
विज्ञापन
गौतम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र जतिन राठौर ने अपने सटीक निशाने से जूनियर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। जतिन का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में हुआ है। जतिन बसंत विहार स्कूल में 11वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन
जसपाल राणा हैं कोच
जानकारी के अनुसार जतिन को 7 मार्च को नेशनल फेडरेशन से चयन के संबंध में सूचना मिली। उनके चीफ कोच उत्तराखंड के ही जसपाल राणा हैं। जबकि राजीव शर्मा, सपना चमन, प्रीति शर्मा भी कोच हैं, जिनसे जतिन को संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
साथ ही जतिन से अपनी शूटिंग और अन्य जानकारियों को फार्म में भरकर भेजने के लिए कहा गया है।
16 महीने में पक्का किया स्थान
बता दें कि जतिन ने 2013 में निशानेबाजी कोच नारायण सिंह राणा से प्रोत्साहन लेकर निशानेबाजी शुरू की थी। करीब 16 महीनों की कड़ी मेहनत और सटीक निशाने से जतिन राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल रहे।
विज्ञापन