फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   deepika to be act saina nehwall s role in film

एक और खिलाड़ी पर बनेगी फिल्म, दीपिका पादुकोण होंगी नायिका!

Sat, 07 Jun 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jun 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
deepika to be act saina nehwall s role in film
'पान सिंह तोमर' और 'उडन सिख' मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म की जोरदार सफलता के बाद खिलाड़ियों के संघर्ष और उनकी सफलता पर आधारित फिल्मों के बनाने का सिलसिला चल निकला है।
विज्ञापन


इन्हीं सफल खिलाड़ियों में नया नाम शामिल हो सकता है साइना नेहवाल का। साइना इस समय न सिर्फ बैडमिंटन में भारत की नंबर वन खिलाड़ी हैं बल्कि देश की सबसे चर्चित महिला खिलाड़ी भी हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले कुछ महीने में साइना के जीवन पर आधारित फिल्म रुपहले पर्दे पर अपना तहलका मचाए।
विज्ञापन


साइना ओलंपिक में बैडमिंटन में पदक जीतने वाली देश की पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह चीन के दबदबे वाले इस खेल में उसके वर्चस्व को खत्म करते हुए वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे पायदान तक पहुंची थीं। फिलहाल वह आठवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइना के रोल के लिए दीपिका से बातचीत

deepika to be act saina nehwall s role in film

जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

साइना की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण से भी उनकी बातचीत चल रही है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में भट्ट ने कहा, "हमारी बातचीत हो रही है, मगर निर्णायक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि दिल्ली में रहने वाले मेरे एक मित्र ने मुझे यह आइडिया दिया, जो पसंद आया।"

उन्होंने कहा, "मैं सचमुच साइना के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता हूं। साइना ने अपनी उपलब्धियों से भारत को गर्व करने के कई मौके दिए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।"

साइना की भी पसंद हैं दीपिका पादुकोण

deepika to be act saina nehwall s role in film
वैसे भट्ट साइना से आज तक नहीं मिले हैं, लेकिन उनका कहना है, "मैंने उनके बारे में काफी कुछ सुन रखा है और इस खेल के प्रति उनका समर्पण काबिल-ए-तारीफ है। एक फिल्ममेकर होने के बावजूद मैं खिलाड़ियों से काफी प्रेरित होता हूं।"

वैसे खुद साइना इस आइडिये से बहुत उत्साहित हैं कि कोई उनके जीवन पर फिल्म बनाए। पिछले दिनों मुंबई में जब उनसे पूछा गया था कि अगर आपके जीवन पर फिल्म बनती है तो कौन हीरोइन उस रोल में सबसे फिट होगी।

तब साइना ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया था। दीपिका खुद बचपन में काफी बैडमिंटन खेल चुकी हैं।

चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी की बेटी हैं दीपिका

deepika to be act saina nehwall s role in film
हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण भारत के बीते जमाने के चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और खुद भी बैडमिंटन अच्छा खेलती हैं।

धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ की सफलता के बाद बॉलीवुड चैंपियन खिलाड़ियों को बॉक्स ऑफिस के हिसाब से फायदे का सौदा मान रहा है।

ओलंपिक में पदक जीतने वाली बॉक्सर मैरीकॉम के जीवन पर भी इन दिनों फिल्म बन रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मैरीकॉम की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के सितंबर तक रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed