फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Darren Sammy retires from Test cricket after exits

IPL खेल रहे दिग्गज क्रिकेटर ने टेस्ट से लिया अचानक संन्यास

Sat, 10 May 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 May 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
Darren Sammy retires from Test cricket after exits

ट्वंटी-20 फॉरमेट का लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल का सातवां संस्करण अपने रोमांच पर है और भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनियाभर के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए दमखम लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आईपीएल में 50 फीसदी से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन इस बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से ही संन्यास लेकर सबको चौंका दिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने आईपीएल के दौरान टेस्ट से अचानक संन्यास लिया हो, इससे पहले श्रीलंका के लसित मलिंगा ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के ऐतराज पर संन्यास का ऐलाना कर दिया था।

विज्ञापन

कप्तानी से हटाए जाने से नाराज थे डैरेन सैमी

Darren Sammy retires from Test cricket after exits

सनराइजर्स हैदराबाद के आलराउंडर डैरेन सैमी ने टेस्ट टीम की कप्‍तानी से हटाए जाने और टीम से निकाले जाने के बाद क्रिकेट ‌के इस सबसे बड़े फॉरमेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि अब तक टेस्ट टीम के कप्तान रहे सैमी ने वनडे में खेलने के अलावा टी-20 टीम के कप्‍तान बने रहने का फैसला ‌लिया है।

वेस्टइंडीज बोर्ड ने एक दिन पहले ही सैमी को हटाकर विकेटकीपर-बल्‍लेबाज दिनेश रामदीन को कैरेबियाई टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया। इस टीम को अगले महीने की 8 तारीख से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना है।

त्रिनिदाद में जन्मे 29 वर्षीय रामदीन ने वेस्टइंडीज के लिए 56 टेस्ट, 109 वनडे और 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2235 रन बनाने के अलावा विकेट के पीछे 161 शिकार किए हैं।

बेहद शानदार रहा ‌था टेस्ट क्रिकेट में आगाज

Darren Sammy retires from Test cricket after exits

डैरेन सैमी सेंट लुसिया से ऐसे पहले क्रिकेटर थे जिन्‍होंने वेस्‍ट इंडीज के लिए पहली बार टेस्‍ट मैच खेलने का मौका मिला था।

सैमी ने 23 साल की उम्र में 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट कररियर का आगाज किया था।

अपने प‌हले ही मैच की दूसरी पारी में डैरेन सैमी ने 66 रन देकर 7 विकेट झटके थे, जो ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 1950 के बाद किसी कैरेबियाई गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में यह सर्वश्रेष्ठ पदार्पण था।

विज्ञापन

बाद में टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा कामयाब नहीं रहे सैमी

Darren Sammy retires from Test cricket after exits

आलराउंडर डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज के लिए 38 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 30 में उन्होंने कप्तानी की है। वह अक्टूबर 2010 से मई 2014 तक वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के कप्तान रहे।

हालांकि आलोचक भी सेंट लूसिया के इस खिलाड़ी की कप्तानी के मुरीद रहे हैं लेकिन बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर उनके प्रदर्शन पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। एकमात्र शतक के साथ उनका बल्लेबाजी औसत 21.68 है।

जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 35.79 की औसत से 84 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed