फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Cristiano Ronaldo wins FIFA Ballon dOr 2013

मेसी को पछाड़कर भी क्यों रो पड़े रोनाल्डो?

Tue, 14 Jan 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo wins FIFA Ballon dOr 2013
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फुटबॉल के मैदान पर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी को पछाड़ने के लिए चार साल तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन


पुर्तगाल और रीयल मैड्रिड के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो दूसरी बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं। रोनाल्डो ने 2013 का फीफा बैलन डी ओर अवॉर्ड लियोनल मेसी को पछाड़कर कर जीता है।

मेसी को लगातार पांचवीं जीत से रोका

Cristiano Ronaldo wins FIFA Ballon dOr 2013
मेसी लगातार पांचवीं बार इस पुरस्कार की होड़ में थे। साल के अंत में चोटिल होने की वजह से अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी इस बार पुरस्कार जीतने में नाकाम रहे। उनके अलावा बायेर्न म्यूनिख के फ्रांस के फ्रैंक रिबेरी भी इस पुरस्कार की होड़ में थे।

बायेर्न म्यूनिख के रिटायर कोच जुप्प को पहली बार कोच ऑफ द ईयर चुना गया है। उनकी निगरानी में बायेर्न म्यूनिख की टीम चैंपियंस लीग, बुंदेस्लीगा और जर्मन कप जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल रोनाल्डो ने किए 66 गोल

Cristiano Ronaldo wins FIFA Ballon dOr 2013
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2008 में भी फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। उनके बाद मेसी लगातार चार बार यह अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे। रोनाल्डो पिछले सीजन में कोई अहम खिताब जीतने में सफल नहीं रहे लेकिन वह गोल करने के मामले में टॉप स्कोरर रहे।

मेसी ने जहां पिछले सीजन में 42 गोल दागे थे। वहीं रोनाल्डो ने 66 गोल किए।
विज्ञापन

पेले भी नहीं रोक सके अपने आंसू

Cristiano Ronaldo wins FIFA Ballon dOr 2013
महान फुटबॉलर पेले ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के नाम की घोषणा की। लेकिन वह भी उस समय भावुक हो गए। जब उन्हें फीफा ने सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed