फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   controvercy in kushte

कैंप से गैर मौजूदगी चीफ कोच को भारी पड़ी

Mon, 15 Dec 2014 11:11 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Dec 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
controvercy in kushte

भारतीय कुश्ती संघ ने चीफ कोच और महिला पहलवानों को दो टूक शब्दों में साफ कर दिया था कि पुरुष पहलवानों के साथ उनका कैंप सोनीपत किसी भी कीमत पर शिफ्ट नहीं करेंगे।

विज्ञापन


कुश्ती संघ ने जांच में पाया कि चीफ कोच लखनऊ कैंप के दौरान सप्ताह में चार दिन ही हाजिर रहते हैं। इसके बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कुलदीप सिंह को उनके पद से हटाकर एनआईएस के पूर्व चीफ एएन यादव की तैनाती महिला टीम के साथ कर दी है।
विज्ञापन


यही नहीं बेहतर परिणाम नहीं दे पाने पर ग्रीको रोमन टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह को उनके पद से हटाकर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह को यह जिम्मेदारी दे दी गई है। इस साल की शुरुआत में महिला पहलवानों का कैंप एनआईएस पटियाला से सोनीपत शिफ्ट कर दिया था। पुराने अनुभवों को देखते हुए कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ किसी भी कीमत पर महिला पहलवानों का कैंप पुरुष पहलवानों के साथ लगाने का इच्छुक नहीं था। संघ के विरोध के बाद ही कैंप को सोनीपत से हटाकर लखनऊ लगा दिया गया लेकिन कुछ ही दिनों बाद महिला पहलवानों ने कैंप दोबारा सोनीपत शिफ्ट किए जाने की आवाज उठाई। इसमें चीफ कोच कुलदीप सिंह ने भी उनका साथ दिया लेकिन संघ कैंप लखनऊ में ही लगाने पर अड़ा रहा।

सूत्र बताते हैं कि इस दौरान बृजभूषण ने खुद लखनऊ कैंप का दौरा किया जहां उन्होंने जांच में पाया कि चीफ कोच मंगलवार को लखनऊ आते हैं और शुक्रवार को ही चले जाते हैं। इसी को आधार बनाकर बृजभूषण ने कुलदीप को हटाने का फरमान सुना दिया।


हालांकि फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच विनोद कुमार को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कुश्ती संघ के सेक्रेटरी जनरल राज सिंह का कहना है कि महिलाओं का कैंप लखनऊ में ही रहेगा। 25 दिसंबर से इसे लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed