फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM harish Rawat see Volleyball tournament final.

वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल देखेंगे CM रावत

Thu, 03 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
CM harish Rawat see Volleyball tournament final.

राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा। बतौर मुख्यअतिथि सीएम हरीश रावत भी फाइनल मुकाबला देखेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को ही पहला सेमी फाइनल मैच एमईएस और पोस्टल जबकि दूसरा मैच ओएफडी व एनएचओ ए टीम के बीच खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबला शाम चार बजे से होगा। राजपुर रोड स्थित नेशनल हाईड्रोग्राफिक ऑफिस में बृहस्पतिवार को लीग मुकाबले खेले गए।

पहले मैच में एनएचओ ए ने एनएचओ बी को सीधे सेटों में 25-11, 25-16 से हराया। ए टीम से राकेश, कलम सिंह और बी टीम से एचएस गुसाईं व विनोद ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच ओएफडी और एमईएस के बीच खेला गया। इसमें एमईएस को 25-17, 25-16 से हार का सामना करना पड़ा। ओएफडी के गणेश पांडे, महेंद्र और एमईएस के लिये मनोज व अशोक ने शानदार खेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में पोस्टल और एनएचओ बी टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पोस्टल ने एनएचओ को 25-13, 25-8 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पोस्टल की ओर से हरीश व आयुष और एनएचओ बी के विनोद व प्रदीप राणा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed