फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   CLT20 2014 will play in 4 cities

4 शहरों में खेला जाएगा CLT20, फाइनल बंगलुरू में

Thu, 24 Jul 2014 04:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
CLT20 2014 will play in 4 cities
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के छठे संस्करण के मैच देश के 4 शहरों में खेले जाएंगे। मोहाली, बंगलूरू, हैदराबाद और रायपुर ये 4 शहर हैं जहां 13 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लीग के मुकाबले होंगे, जबकि बेंगलूरू फाइनल मैच की भी मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-7) की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स 17 सितंबर को हैदराबाद में मुख्य ड्रॉ के शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से भिडे़गी। चेन्नई 2010 में चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबलों से पहले 13 से 16 सितंबर के बीच क्वालीफाइंग मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।

12 टीमों के बीच होगी जंग

CLT20 2014 will play in 4 cities
टूर्नामेंट की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 60 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में इस बार भी पिछले वर्ष के प्रारूप की तरह 12 टीमें हिस्सा लेगी। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की विजेता वेस्टइंडीज की टीम को छोड़कर बाकी 11 टीमे तय हो चुकी है।

इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 4 टीमें, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से दो-दो टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की तरफ से एक-एक टीमें लीग में हिस्सा लेने भारत आएंगी।

तीन हफ्ते चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी 6 क्वालीफाइंग मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्‍टेडियम में खेले जाएंगे और इसके बाद 2 मुख्‍य मुकाबले भी इसी मैदान पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed