{"_id":"a5bbb5e07aab6a8f38d83426f56fb0dd","slug":"city-tennis-player-priyankal-in-junior-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड कप में शहर की ये होनहार दिखाएंगी जौहर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जूनियर वर्ल्ड कप में शहर की ये होनहार दिखाएंगी जौहर
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल की टेनिस खिलाड़ी है प्रियंकल सिंह जिनकी सर्विस और बेहतरीन शॉट्स के आगे विरोधी खिलाड़ी कहीं टिक नहीं पाते। आशियाना पब्लिक स्कूल सेक्टर 46 में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं।
टेनिस में अपने से अधिक उम्र के वर्ग की खिलाड़ियों को हराने में यह कभी नही चूकतीं। स्टेट लेवल हो या फिर देश में किसी भी कोने में होने वाली टेनिस चैंपियनशिप में 13 वर्षीय प्रियंकल लगातार बेहतर प्रदर्शन करती चली आ रही है।
यहीं वजह है कि सीएलटीए की ट्रेनी प्रियंकल सिंह वर्ल्ड जूनियर कप के लिए भारतीय कैंप के लिए चुनी गई है। ट्राइसिटी से वह पहली लड़की होगी जोकि जूनियर वर्ल्ड कप में भारत केलिए अपनी दावेदारी पेश करेगी।
विज्ञापन
जूनियर वर्ल्ड कप में 16 देशों के जूनियर खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें भारत सहित चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका प्रमुख देश हिस्सा ले रहे हैं।
कैंप में टॉप 8
कैंप 16 अप्रैल से दिल्ली में लगाया जाएगा। इसमें टॉप 8 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इनमें से टॉप 4 रैकिंग को चुना जाएगा। प्रियंकल सिंह की अंडर 14 में 4 रैकिंग है। इस तरह इस खिलाड़ी के भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय है।
बड़े भाई से प्रेरणा
मूल रूप से जम्मू की रहने वाली प्रियंकल सिटी अपने बड़े भाई और मां के साथ शहर में रहती है। प्रियंकल के पिता मोहिंंदर सिंह ने बताया कि बड़े भाई सुमितपाल सिंह सीएलटीए में टेनिस का बेहतरीन खिलाड़ी है।
उसी से प्रेरणा पाकर प्रियंकल सिंह ने टेनिस खेलना शुरू किया। जब 4 साल की थी उसी समय से सीएलटीए में टेनिस का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। प्रियंकल अब तक अंडर 10, 12,14 वर्ग में खेलते हुए 20 से अधिक टाइटल को अपने नाम कर चुकी है। यह खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम 5 घंटे से अधिक अभ्यास करती है।
बेहतर टेकनीक
सीएलटीए के कोचिंग हेड गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंकल टेनिस का उभरता हुआ सितारा है। इसके खेलने की शैली काफी बेहतरीन है जिससे कि वह विरोधी खिलाड़ियों पर भारी पड़ती है।