{"_id":"f3ec3a3a0e5b119940e28b42b847e530","slug":"city-beautiful-fencing-star-player-will-show-talent-abroad-by-amar-ujala-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने किया तारा के सपने को साकार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अमर उजाला ने किया तारा के सपने को साकार
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल की फेंसिंग खिलाड़ी तारा कारकी अब बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन
तारा का यह सपना अमर उजाला फाउंडेशन ने 1 लाख 40 हजार की राशि का इंतेजाम करके पूरा किया है। यह चेक तारा के स्कूल जीएमएसएसएस-10 के एल्युमिनी एसोसिएशन के नाम नोएडा में प्रमोद डोगरा को सौंप दिया गया।
बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप अगले महीने 3-12 अप्रैल के बीच खेली जानी है। इस बात की खबर जैसी ही तारा को मिली तो उसने सबसे पहले अमर उजाला का धन्यवाद किया। तारा ने कहा अमर उजला के की वजह से अब मेरा सपना हकीकत में बदलने जा रहा है।
विज्ञापन
यह थी मजबूरी
तारा का चयन पिछले महीने बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ था। लेकिन, उसके परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी वह तारा को वहां भेज सकें, क्योंकि उसके पास स्पॉन्सर नहीं था। वहां जाने के लिए लाख से ज्यादा रुपये की जरूर है।
विज्ञापन
परिवार के ऐसे हालात
सेक्टर-10 में किराए के मकान रहने वाली तारा कारकी के माता-पिता अस्थमा के मरीज हैं। उसके पिता रेहडी लगाते है और प्राइवेट कुक का काम करते है।
तारा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 में 12 वीं कक्षा की छात्रा हैं। इसी स्कूल में फेंसिंग एकेडमी की सदस्य हैं।