{"_id":"7f75256f56ebaef0f1234e86e4475f69","slug":"challenger-rowing-championship-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैलेंजर रोइंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चैलेंजर रोइंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 May 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक पर चंडीगढ़ स्टेट सब जूनियर और चैलेंजर रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें लड़के और लड़कियों के सिगल्स स्कल, डब्ल्स स्कल, कॉकलेस पेयर, कॉकलेस फोर में मुकाबले खेले गए। इनमें सब जूनियर लड़कों के डब्ल्स स्कल में सुखदेव सिंह और पीयूष शर्मा ने 3.55.471 का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
सब जूनियर लड़कियों के डब्ल्स स्कल में मुस्कान और सेहज कौर ने 4.57.572 का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। चैलेंजर सिप्रंट लड़कों के सिंगल्स स्कल मुकाबले में हरीश सिंह ने गोल्ड मेडल, दिशांत सहगल ने सिल्वर मेडल, बलविंदर सिंह ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
डब्ल्स स्कल में दीनामय और रजिंदर शर्मा ने गोल्ड मेडल, गुलशन और दिशांत सहगल ने सिल्वर मेडल, बलविंदर सिंह और हरीश सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। इसके बाद खेले गए अन्य मुकाबलों में कॉकलेस पेयर में जयबीर सिंह और सुनील कुमार ने गोल्ड मेडल, गुजरंट सिंह और रवि कुमार ने सिल्वर मेडल, देसराज और तरसेम सिंह को ब्रोंज मेडल जीता।
विज्ञापन
कॉकलेस फोर इवेंट में जयबीर सिंह, श्याम सिंह, मानो रंगन, चंदर शेखर ने गोल्ड मेडल जीता। सुनील कुमार, देसराज, मंजीत सिंह,तरसेम सिंह ने सिल्वर मेडल, गुरजंट सिंह, जगराज सिंह, अंग्रेज सिंह, रवि कुमार ने ब्रांज मेडल जीता।
चैलेंजर स्प्रिंट लड़कियों के वर्ग में सिंगल्स स्कल में पूजा ने गोल्ड मेडल, हरप्रीत कौर ने सिल्वर मेडल, अमृतपाल कौर ने ब्रांज मेडल जीता। डब्ल्स स्कल में बेअंत कौर और अंवतिका ने गोल्ड मेडल, अमृतपाल कौर और रंजना देवी ने सिल्वर मेडल, पूजा और हरप्रीत कौर ने ब्रांज मेडल जीता।