फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!

क्या कप्तान धोनी को मिल पाएगा लकी नंबर 7 का सहारा!

Tue, 15 Apr 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस्मत का धनी माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि मानो जैसे उनकी किस्मत उनसे रूठ गई है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि पिछले कुछ समय से सफलता उनसे दूर होती जा रही है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दौरों पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इसके बाद वह चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर रहे। वहीं हाल ही में भारतीय टीम लंबे समय बाद ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तो पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।
विज्ञापन

बदनामी देख धोनी ने ठोका 2 चैनलों पर मुकदमा

can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!

मैदान ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी कप्‍तान धोनी की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी की आंच भारतीय कप्तान तक पहुंच गई।

हालात इतने बिगड़ने लगे की धोनी को दो टीवी न्यूज चैनलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी करना पड़ा।

धोनी पिछली असफलताओं और विवादों को पीछे छोड़ते हुए अब 16 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के सातवें संस्करण की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय कप्तान सात अंक को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल-7 खिताब जीतकर वह एक बार फिर सफलता के रथ पर सवार हो जाएंगे।

सात नंबर बेहद लकी रहा है धोनी के लिए

can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!
सात जुलाई को जन्मे धोनी के लिए सात अंक हमेशा भाग्यशाली रहा है। जब उन्होंने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था तो वह साल 2007 था।

दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुके धोनी लगातार सातवीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। यह भी दिलचस्प है कि आईपीएल का सातवां संस्करण 2014 में हो रहा है और यदि 2014 की संख्या को मिलाया जाए तो यह सात बनती है।

यह टूर्नामेंट 16 अप्रैल से शुरू हो रहा है और यदि इस तारीख को जोड़ा जाए तो यह भी सात बनती है। धोनी ने आईपीएल के 96 मैचों में 38.01 के औसत और 141.15 के स्ट्राइक रेट से 2243 रन बनाए हैं जिनमें 13 अर्द्धशतक शामिल हैं। यह भी दिलचस्प है कि धोनी 25 बार नाबाद रहे हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन है। यानि उनकी नाबाद संख्या का जोड़ भी सात है और उनके सर्वाधिक स्कोर का जोड़ भी सात बनता है।
विज्ञापन

IPL में बतौर कप्तान शतक लगाने के बेहद करीब

can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!
भले ही कप्तान धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया पिछले लंबे समय से विदेशी धरती पर जीत हासिल करने में नाकाम रहे हों लेकिन आईपीएल में उनका रिकॉर्ड बतौर कप्तान बेहद सफल रहा है।

वह आईपीएल के पिछले 6 संस्करणों में चेन्‍नई सुपर किंग्स के लिए 96 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने लीग में अब तक 99 मैच खेले हैं जिसमें 59 जीते और 38 हारे हैं।

धोनी 6 शिकार करने के साथ विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले एडम ‌गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्‍नई ने (2010, 2011) आईपीएल खिताब जीता है।

पीटरसन के पहले मैच में खेलने पर संशय

can dhoni come back in ipl 7 by lucky no 7!
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान केविन पीटरसन का दाएं हाथ की छोटी अंगुली में लगी चोट के कारण आईपीएल-7 के पहले मैच में खेलने पर संशय कायम है।

सोमवार को दिल्ली टीम एक अभ्यास मैच खेलने उतरेगी और उसके बाद ही पता चल पाएगा की पीटरसन 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं।

दिल्ली टीम के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, "पीटरसन पहले मैच में नहीं खेलेंगे, मुझे अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सोमवार को अभ्यास मैच के दौरान वहां पहुंचने पर ही मैं इस बारे में अच्छी तरह से जान पाऊंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed