फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Brendon McCullum to lead nz against India

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने उतारी सबसे मजूबत टीम

Wed, 15 Jan 2014 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
Brendon McCullum to lead nz against India

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषित कर दी है।

विज्ञापन


मेजबान न्यूजीलैंड ने ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में मजबूत टीम की घोषणा करते हुए पिछली टीम से कोलिन मुनरो को बाहर कर दिया है। जबकि टिम साउथी को टीम में फिर से वापस बुला लिया गया है। साउथी वेस्ट इंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के दौरान पैर के अंगूठे पर चोट लगने के कारण मैदान से बाहर हो गए थे।

न्यजीलैंड टीमः ब्रैंडन मैकुलम (कप्तान), कोरी एंडरसन, मार्टिन गुप्टिल, मिचेल मैक्कलेघन, नाथन मैकुलम, काइली मिल्स, एडम मिलने, जेम्स नीशाम, ल्युक रोंची (विकेटकीपर), जेसी राइडर, टिम साउथी, रोस टेलर और केन विलियम्सन।

विज्ञापन

भारत नहीं कीवी गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती

Brendon McCullum to lead nz against India

विदेशी धरती पर पेस और बाउंस हमेशा ही टीम इंडिया के लिए चुनौती रही है लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर सिमॉन डौल का कहना है कि भारतीय युवा ब्रिगेड में हरी घास पर कीवी पेसरों का सामना करने माद्दा है। लिहाजा आगामी सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का सही टेस्ट होगा। भारतीय टीम रविवार को पहले वनडे में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

सिमॉन ने कहा, "भारतीय युवा टीम नई लुक में दिखाई दे रही है। टीम युवाओं से भरपूर है और इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शॉट मेकर हैं। उन्होंने आईपीएल में मिचेल जॉनसन और डेल स्टेन सरीखे तेज गेंदबाजों का सामना बखूबी किया है।"

उन्होंने कहा, "यह सही है कि मेहमानों के लिए यहां की घसियाली पिच हमेशा ही घातक रही है। लेकिन मेरा मानना है कि इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजी उस तरह से धराशायी नहीं होगी, जिस तरह से हालिया सीरीज में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी हुई है। भारतीय टीम में पहले से सातवें क्रम तक उम्दा बल्लेबाज हैं।"

न्यूजीलैंड दौरे का प्रसारण सोनी सिक्स पर

Brendon McCullum to lead nz against India
19 जनवरी से शुरू हो रहे भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे का प्रसारण खेल और मनोरंजन चैनल सोनी सिक्स पर किया जाएगा।

मल्टी स्क्रीन मीडिया की स्वामीत्व वाले चैनल पर वनडे के साथ ही टेस्ट मैच भी प्रसारित किए जाएंगे। टीम इंडिया के 30 दिन के इस दौरे की शुरुआत पांच मैचों की वनडे सीरीज से होगी जिसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज का पहला मैच 19 को नेपियर में खेला जाएगा। पांचों वनडे मैच 6.30 बजे शुरू होगा। मल्टी स्क्रीन मीडिया के एक अन्य चैनल सेट मैक्स पर 2008 से आईपीएल मैचों का प्रसारण हो रहा है। और उसके पास 2017 तक इस टूर्नामेंट के प्रसारण के अधिकार हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया की नई फौज देगी कड़ी टक्कर

Brendon McCullum to lead nz against India

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सिमॉन डौल मानते हैं कि इस सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों और भारतीय बल्‍लेबाजों के बीच जोरदार जंग देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा, "जब आप पेस और स्पिन से उन्हें डराएंगे तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज आपको बखूबी जवाब देंगे। युवा भारतीय बल्लेबाज पेस का सामना अच्छी तरह से कर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में जॉनसन और स्टेन सरीखे गेंदबाजों का सामना बखूबी किया है।"

उनके अनुसार, भारतीय बल्‍लेबाजों में अच्छी, धीमी, शॉर्ट पिच और पेस गेंदबाजी का सामना करने की क्षमता है। लिहाजा इस सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की ही सही परीक्षा होगी।

न्यूजीलैंड की पिच चिंता का सबब नहीं

Brendon McCullum to lead nz against India

44 वर्षीय सिमॉन डौल ने न्यूजीलैंड के लिए 32 टेस्ट मैच के अलावा 42 वनडे खेले हैं।

उन्होंने यह भी कहा, "न्यूजीलैंड की पिच भारतीयों के लिए चिंता का सबब नहीं है। नेपियर में पिच ठोस और तेज है और कुछ इसी तरह हेमिल्टन और ऑकलैंड में है। लिहाजा इन विकेटों पर काफी रन बन सकते हैं और वे इसे पसंद करना चाहेंगे। सिर्फ विकेटों के बीच रनिंग सही रहनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed