फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   brazil defeat chile in interesting match

रोमांचक मुकाबले में ब्राजील ने मैच जीता, चिली ने दिल

Sun, 29 Jun 2014 01:16 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
brazil defeat chile in interesting match

ग्रुप मैचों की बोरियत अब पीछे छूट चुकी है, फुटबॉल वर्ल्ड कप के असली रोमांच से पर्दा उठा चुका है। इसका नजारा देखने के लिए ब्राजील और चिली की जंग से बेहतर मंच और क्या हो सकता था।

विज्ञापन


हर बीतते मिनट के साथ हजारों की संख्या में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का शोर उन्माद की सारी सीमाएं लांघता जा रहा था। पहले निर्धारित और फिर अतिरिक्त समय में भी मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


और जब ब्राजील ने विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक में शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की तो पूरे स्टेडियम में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा।

शूटआउट में ब्राजील के लिए डेविड लुइस, मार्सेलो और नेमार ने गोल किए, जबकि विलियन और हल्क चूक गए, वहीं चिली के लिए अरांगुएज और मार्सेलो डियाज ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनिला और सांचेज के प्रयास ब्राजीली गोलकीपर ने रोक लिए, जबकि गोंजालो जारा का शॉट गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चला गया।

दोनों टीमों का शानदार खेल

brazil defeat chile in interesting match

पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया। नेमार के साथ स्कोलारी की टीम अटैक पर काफी खतरनाक दिखी। वहीं, चिली के खिलाड़ी भी ब्राजीली डिफेंस को भेदने का जोरदार प्रयास करते रहे।

डेविड लुइज ने पहले हाफ के 18वें मिनट में ही गोल दाग ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाईं ओर से तेजी से दौड़ते हुए नेमार के एक शानदार मूव पर थिएगो सिल्वा द्वारा लगाए गए जोरदार फिल्क पर लुइज ने गोंजालो जारा को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

मगर ब्राजील की यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही। एलेक्सिस सांचेज ने 32वें मिनट में गोल कर चिली को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

ब्राजील के पास 36वें मिनट में एक बार फिर बढ़त बनाने का मौका था तब नेमार के बेहतरीन हेडर से गोलजाल में जाती हुई गेंद को फ्रांसिस्को सिल्वा के शानदार प्रयास ने रोक दिया। पहले हाफ के आखिरी पांच मिनट में भी दोनों ही टीमों के पास गोल करने के मौके थे लेकिन दोनों ही टीमें चूक गईं।

याद किया जाएगा ये मैच

brazil defeat chile in interesting match

दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों के मिडफील्ड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आपस में गेंद एक-दूसरे से छीनते नजर आए।

ब्राजील के पास 55वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन गलत तरीके से गेंद छूने के कारण हल्क को येलो कार्ड दिखा दिया गया।

65वें मिनट में चिली के पास भी बढ़त बनाने का मौका आया लेकिन चिली के बेहतरीन मूव को सीजर ने शानदार तरीके से रोक लिया। 74वें मिनट में ब्राजील के पास गोल करने एक खूबसूरत मौका आया जब बाएं से हल्क के क्रॉस पर मेना आखिरी वक्त में गेंद को गोलजाल में पहुंचाने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed