{"_id":"d1c8d14c-e123-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"boxer-vikas-returned-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराशा में बॉक्सर विकास लौटे भारत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
निराशा में बॉक्सर विकास लौटे भारत
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:44 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन और आईबा की ओर से अपील खारिज किए जाने के बाद बॉक्सर विकास निराशा में मंगलवार को लंदन से वापस वतन के लिए लौट गए। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रुकने को कहा, लेकिन विकास इतने अधिक निराश थे कि उन्होंने कहा कि उनसे यहां बिलकुल नहीं रुका जा रहा है। नतीजन उनका आनन-फानन में टिकट बुक कराकर वापस दिल्ली भेज दिया गया।
दरअसल विकास से उम्मीद की जा रही थी कि वह गोल्ड मेडल के दावेदार हैं। विकास खुद यही ठाने बैठे थे कि वह गोल्ड जीतेंगे। लेकिन हुआ इसके उलट अमेरिकी बॉक्सर के खिलाफ जीत मिलने के बावजूद प्रोटेस्ट में निर्णय उनके खिलाफ दे दिया गया। हालांकि विकास को उम्मीद थी कि केस में उनकी सुनवाई होगी। लेकिन वहां भी ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद विकास अपने को यहां ढाल नहीं पा रहे थे। उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई।
तीनों जंप फाउल कर गए माहेश्वरी
भारतीय एथलीट रंजीत माहेश्वरी बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स की तिहरी कूद स्पर्धा में अपनी तीनों जंप फाउल कर बाहर हो गए। माहेश्वरी 27 एथलीटों में अंतिम स्थान पर रहे। वह एकमात्र ऐसे एथलीट रहे जो अपनी कोई जंप सही नहीं लगा पाए। इस स्पर्धा में 12 एथलीटों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अमेरिका के क्रिस्टियन टेलर 17.21 मीटर की छलांग के साथ क्वालिफायर में सबसे आगे रहे।