{"_id":"7c8d4705b2690b4c9db8a64eabd50d74","slug":"blue-star-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात विकेट से जीता ब्ल्यू स्टार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सात विकेट से जीता ब्ल्यू स्टार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
पांचवे सेलिब्रेशन कप टी-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ब्ल्यू स्टार ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
सभी विकेट गवांकर 76 रन बनाए
ब्ल्यू स्टार ने वेव राइडर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बेबाग में वेव राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 17 ओवर में सभी विकेट गवांकर 76 रन बनाए।
मधुर ने 19, रज ने 22 रन का योगदान दिया। ब्ल्यू स्टार के श्रवन ने 3, लवी व मनोज ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में ब्ल्यू स्टार ने 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनोज ने 20, नितिन ने 21, जितेंद्र ने 13 रन बनाए। वेव राइडर्स के अजोन ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन