बिरयानी के लिए रूठे कप्तान धोनी, छोड़ा होटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यकीनन हैदराबादी बिरयानी का नाम ही जुबां पर स्वाद ला देने के लिए काफी है। बड़े-बड़े लोग इस बिरयानी के फैन हैं और इसे खाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
अब धोनी भी यदि इस बिरयानी के फैन हैं तो भला क्या गलत है? हैदराबाद में एक होटल ने उन्हें बिरयानी खाने से मना किया तो कप्तान ने पूरी टीम के साथ होटल को ही अलविदा कह दिया।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक KKR के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने हैदराबाद पहुंची चेन्नई की टीम को क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपने घर की बनी बिरयानी भेजी थी।
अब होटल को शायद ये पसंद नहीं आया और उसने खिलाड़ियों को बिरयानी खाने से रोक दिया। इस बात पर धोनी और उनके साथी नाराज हो गए और होटल को बाय-बाय कर दिया।
किस होटल में ठहरे थे धोनी?
खबर है कि धोनी ने टीम मैनेजमेंट से कह कर उस होटल की बुकिंग रद्द करा दी और पूरी टीम के साथ दूसरे होटल में शिफ्ट हो गए। होटल का नाम ग्रेंड ककातिया बताया जा रहा है।
इस प्रकरण के बाद धोनी और बाकी क्रिकेटर जिस होटल में रुके उसका नाम ताज कृष्णा है। बताया जा रहा है कि ग्रैंड ककातिया ने खिलाड़ियों से अपने अपने कमरे में बिरयानी खाने को कहा था लेकिन धोनी इस पर राजी नहीं थे।
धोनी के बाद चैंपियंस लीग टी-20 के अधिकारी भी होटल छोड़कर चले गए। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने भी होटल बदले जाने की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इसकी वजह बताने से मना कर दिया।
टीम के दूसरे होटल में शिफ्ट होने की वजह के बारे में होटल प्रबंधक से पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘ आप लोगों को इसका जवाब चेन्नई टीम प्रबंधन से मांगना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से वे यहां से चले गए। हालांकि हमने अपनी सेवाओं में कोई कमी नहीं की।’