हार को जीत में बदलकर बेल्जियम ने चौंकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलो होरीजोंटो में हुए 2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में बेल्जियम ने अल्जेरिया के खिलाफ जबरदस्त पलटवार करते हुए हारी बाजी को जीत में तब्दील कर दिया।
ग्रुप के इस पहले मुकाबले में अल्जेरिया 69वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रहा था और उसकी जीत की संभावना अच्छी दिख रही थी लेकिन यहां से बेल्जियम ने जबरदस्त आक्रमण करते हुए सिर्फ 10 मिनट में दो गोल ठोककर मैच का रुख ही पलट दिया।
70वें मिनट में मारुयने फेलेनी ने शानदार गोल ठोकते हुए टीम को बराबरी पर पहुंचाया और उसके बाद 80वें मिनट में ड्राइस मेरटेंस ने गोल करके बेल्जियम को 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी। वहीं, अल्जेरिया के लिए मैच के 25वें मिनट में सोफियाने फेगहाउली ने गोल किया था और टीम को बढ़त दिलाई थी।
दिलचस्प बात यह है की 2010 वर्ल्ड कप के दौरान बेल्जियम की विश्व रैंकिंग 48वीं थी लेकिन जब 2014 वर्ल्ड कप के लिए ड्रा निकाले गए तब बेल्जियम टीम विश्व रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी थी। पिछले तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में बेल्जियम की अल्जेरिया के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।
वर्ल्ड कप का अब तक को बेहतरीन मुकाबला
वर्ल्ड कप के इस मुकाबले का पहला हाफ पूरी तरह से अल्जेरिया के नाम रहा। अल्जेरियाई खिलाड़ियों ने बेल्जियम के डिफेंस में सेंध लगाते हुए जबरदस्त आक्रमण किया और इसका फायदा उन्हें 25वें मिनट में मिला जब सोफियाने फेगहाउली ने पेनल्टी पर शानदार जोरदार करते हुए टीम को अहम बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त लेकर उतरी अल्जेरिया इसे अंत तक बरकरार नहीं रख सकी। 70वें मिनट में फेलेनी ने हेडर के जरिए नायाब गोल दागकर बेल्जियम खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। 80वें मिनट में हेजार्ड ने अल्जेरियाई डिफेंडरों को छकाते हुए ड्राइस मेरटेंस को पास दिया जिसे उन्होंने गोलपोस्ट में भेजने में कोई गलती नहीं की। यह गोल बेल्जियम के लिए निर्णायक साबित हुआ।