{"_id":"5d0dd2d8641b5b71ff14636e67ad24c7","slug":"bcci-told-botham-should-get-his-facts-correct-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अपनी सलाह अपने पास रखो, हमारे पास है शास्त्री और द्रविड़'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'अपनी सलाह अपने पास रखो, हमारे पास है शास्त्री और द्रविड़'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बॉथम द्वारा आईपीएल पर निशाना साधने की कड़ी आलोचना की है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि बॉथम पहले अपने तथ्य सही करें और उसके बाद ही इस टी-20 लीग पर कोई टिप्पणी करें।
बॉथम ने कहा था कि आखिर कैसे आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 2 महीने के लिए खिलाता है और उन बोर्डों को एक भी पैसा नहीं देता जो इन खिलाड़ियों को पहचान देते हैं।
इस पर बीसीसीआई ने कहा कि बोर्ड उन देशों के बोर्डों को 10 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि मुआवजे के तौर पर देता है जो अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति देते हैं।

सलाह देने को हमारे पास है गावस्कर और द्रविड़
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम ने अपने बयान में यह भी कहा था कि यह टी-20 घरेलू टूर्नामेंट बहुत ताकतवर है और विश्व क्रिकेट इसके बिना और बेहतर होगा, इसलिए इसका खात्मा कर देना चाहिए।
बॉथम यहीं पर नहीं रूके और उन्होंने कहा था, "इस टूर्नामेंट ने सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के लिए बेहतर रास्ता तैयार किया है।" क्रिकेट में भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि आईसीसी को इसमें शामिल बड़े नामों का खुलासा करना चाहिए।
पूर्व क्रिकेटर की सलाह पर बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा कि हमें बॉथम की सलाह की कोई जरूरत नहीं है, सलाह देने के लिए हमारे पास सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव और राहुल द्रविड़ जैसे लोग हैं।

रवि शास्त्री के डायरेक्टर बने रहने पर चुप्पी
बीसीसीआई सचिव संजय पटेल से जब पूछा गया कि क्या रवि शास्त्री को वर्ल्ड कप तक टीम का डायरेक्टर बने रहने दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। पहले मौजूदा दौरे को खत्म होने दीजिए।
उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट सीरीज के बाद जब हमने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी भी समय भारत और भारतीय क्रिकेट के लिए योगदान देने के लिए तैयार हैं।
टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त किया था, उसके बाद भारत ने वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था।

स्टुअर्ट ब्रॉड, प्रायर की सर्जरी सफल
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और विकेटकीपर मैट प्रायर की शुक्रवार को सफल सर्जरी की गई। दोनों अब रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे ताकि विश्व कप 2015 से पहले पूरी तरह ठीक हो सकें।
ब्रॉड के घुटने का ऑपरेशन किया गया और वह अगले साल जनवरी में टीम के साथ जुड़ सकेंगे। ब्रॉड लंबे समय से घुटने की समस्या से परेशान थे। वहीं प्रायर भी काफी समय से बाएं टखने में दर्द से जूझ रहे थे।