{"_id":"0b48180ff2fdf7d8f7f52e5176b15bb0","slug":"bcci-president-s-election-deferred-till-january-31-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई चुनाव 31 जनवरी तक स्थगित","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बीसीसीआई चुनाव 31 जनवरी तक स्थगित
अमर उजाला/दिल्ली
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल अनियमितता को लेकर चल रही सुनवाई को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई चुनाव को अगले वर्ष 31 जनवरी तक स्थगित करने की इजाजत दे दी है। शीर्ष अदालत ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की उस अपील को दरकिनार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल की गतिविधियों से अलग रहेंगे अगर उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाती है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति टी एस ठाकुर और एफ एम आई कलीफुल्लाह की पीठ ने 17 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम) को टालने का निर्देश दिया है। एजीएम के जरिए ही बोर्ड के पदाधिकारियों का चुनाव होता है। पीठ ने कहा कि सुनवाई चल रही है। सुनवाई पूरी होने में वक्त लगेगा लिहाजा 31 जनवरी तक एजीएम न हो।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीनिवासन की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि श्रीनिवासन खुद को तब तक आईपीएल से दूर रखेंगे जब तक मुद्गल कमेटी में दोषी ठहराए गए लोगों को सजा नहीं सुनाई जाती और हितों के टकराव का मामला निपट नहीं जाता।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान सुंदरम ने इस मामले में उच्च स्तरीय समिति बनाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर इस तरह की कोई समिति बनाई जाती है तो वह बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक बननी चाहिए। नहीं तो बीसीसीआई की स्वायत्तता प्रभावित होगी।