फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   bangladesh unhappy for team india s b team

टीम इंडिया की 'बी' टीम के आने से नाराज है बांग्लादेश

Wed, 11 Jun 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jun 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
bangladesh unhappy for team india s b team
बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में कई बड़े सितारे नहीं खेल रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली समेत भारतीय टीम के 7-8 बड़े खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


धोनी और कोहली के छुट्टी पर जाने के कारण बांग्लादेश में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए सुरेश रैना को कमान सौंपी गई है और भारत की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


लेकिन कई बड़े सितारों के टीम इंडिया में नहीं होने पर मेजबान बांग्लादेश बेहद निराश है और उसने टीम चयन पर भारत के फैसले की आलोचना की है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे 15 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया पर निकाली भड़ास

bangladesh unhappy for team india s b team

बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम भारतीय टीम को लेकर बेहद निराश हैं और तीन मैचों की सीरीज के लिए आने वाली टीम पर अपनी भड़ास भी निकाली है।

रहीम का मानना है ‌कि मेहमान टीम इस सीरीज को गंभीरता से नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा, "हमने पहले भी कई बड़ी टीमों को हराया है। उनके पास युवा टीम है, लेकिन यह आईपीएल के स्टैंडर्ड का है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इससे काफी कठिन होता है। आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर टीम इंडिया हारती है तो भारत हारेगा न कि भारत ए। इस सीरीज में उन पर काफी दबाव होगा।"

2014 में बेहद खराब रहा बांग्ला टीम का प्रदर्शन

bangladesh unhappy for team india s b team
बांग्लादेश के धाकड़ बल्‍लेबाज और कप्तान रहीम इस बात से भी निराश हैं कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीम से ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिल रहे हैं।

2014 में बांग्लादेश ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि उसे महज 2 में जीत मिली है। बांग्लादेश को श्रीलंक‌ा ने एक पूर्ण क्रिकेट दौरे (2 टेस्‍ट, 3 वनडे और 2 टी-20 मैच) पर बुरी तरह से हराया।

यहां तक कि अपने देश में हुए एशिया कप में भी एक मैच नहीं जीत सके। क्रिकेट की नवोदित टीम अफगानिस्तान ने भी बांग्ला टीम को हरा दिया। इसके बाद अपने देश में खेले गए ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में वह सात में से 2 मैच ही जीत सके थे। यहां भी उन्हें शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। टूर्नामेंट में हॉंगकॉंग जैसी पिद्दी टीम ने भी हराया था।

पर भारत को हराने का है सुनहरा मौका

bangladesh unhappy for team india s b team

मेजबान बांग्लादेश में भले ही भारत की 'बी' टीम भेजे जाने से बेहद नाराजगी हो, लेकिन उसे इसको एक बेहतरीन मौके के रूप में लेना चाहिए। बांग्ला टीम का भारत के खिलाफ क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है, अब उसके पास मौका है कि इसे सुधारे।

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 25 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें बांग्ला टीम को 22 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि बांग्लादेश की धरती पर भारत ने उसे 16 में से 14 वनडे मैचों में हराया है।

परिणाम देखने से यह पता नहीं चलता कि दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले बेहद कांटे के रहे हैं लेकिन परिणाम तो भारत के पक्ष में गए थे।

बांग्लादेश में भारत की 'बी' टीम क्यों!

bangladesh unhappy for team india s b team
बांग्लादेश जाने वाली टीम इंडिया की दूसरी श्रेणी का टीम कहा जा रहा है। इस सीरीज में महेंद्र ‌सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, आर अश्विन जैसे बड़े क्रिकेटरों को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

भारत को इस सीरीज के बाद इंग्लैंड का मुश्किल दौरा करना है जहां उसे 5 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलना है। इंग्लैंड के पिछले दौरे में भारत को बुरी तरह से हार मिली थी। इसलिए बीसीसीआई इस बार कोई कोताही नहीं बरतने वाला। डेढ़ महीने से ज्यादा समय चले आईपीएल के तुरंत बाद इस सीरीज के कारण खिलाड़ियों को आराम का मौका नहीं मिलता, इसलिए उन्हें आराम दिया गया है।

बांग्ला टीम के कप्तान मुशफिकर रहीम को दूसरी श्रेणी की टीम भेजने पर अपनी निराशा जाहिर करने के बजाए अपनी टीम को प्रोत्साहित करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे वे भारत के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed