फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badminton player kanika kanwal

उत्तराखंड की बेटी ने दिल्ली को दिलाया खिताब

Mon, 11 Aug 2014 12:01 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
badminton player kanika kanwal

मासूम से चेहरे वाली कनिका कनवाल बैडमिंटन कोर्ट के बाहर जितना शांत रहती हैं, वहीं कोर्ट के अंदर पहुंचते ही उनका खेल उनकी पहचान बन जाता है।

विज्ञापन


अंडर-17 गर्ल्स में चौथी रैंक
देश में अंडर-17 बालिका सिंगल में चौथी रैंक पर काबिज दिल्ली को खिलाब दिलाने वाली की कनिका मूल रूप से उत्तराखंड की ही रहने वाली हैं। टूर्नामेंट में कनिका का शानदार प्रदर्शन को देख एयर इंडिया ने अपने साथ जोड़ा है और स्कॉलरशिप दी है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में कनिका कनवाल ने एकल का खिताब अपने नाम किया।

उत्तराखंड की है मूल निवासी
गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में खेल की बारीकियां सीख रही दिल्ली की यह खिलाड़ी मूल रूप से अल्मोड़ा के खत्याड़ी की रहने वाली है। दिल्ली के कनाट प्लेस में पली बढ़ी कनिका टूर्नामेंट से पहले ही अपने गांव होकर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिका ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि उनके खेल की प्रेरणा उनके पिता नरेंद्र सिंह हैं, जो एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली में कोचिंग देते हैं।


जीत चुकी हैं तीस खिताब
जब वे कक्षा तीन में थी, तब शौकिया तौर पर खेल देखने जाती थी और यहीं से उनको भी खेलने का मन किया। 2006 में खेल की शुरुआत करने के बाद इसी साल अंडर-10 का स्टेट चैंपियनशिप जीती, तो हौसला बढ़ा।

2010 में अंडर-13 और 2013 में अंडर-15 का नेशनल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। करीब 30 नेशनल व रैंकिंग खिताब जीत चुकी कनिका ने इंडोनेशिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में अंडर-15 के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed