मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी हार का संकट मंडराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का कहर जारी है। पहली पारी में सात विकेट लेने के बाद जॉनसन ने दूसरी पारी में भी तीन में से दो विकेट झटक लिए हैं।
सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 482 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 50 रन से पहले अपने तीन विकेट गंवा दिए। जॉनसन ने तीन में से दो विकेट चटकाए। ओपनरों एल्विरो पीटरसन (1) और कप्तान ग्रीम स्मिथ (4) के अलावा फैफ डु प्लेसिस (18) भी सस्ते में आउट हो गए हैं। दोनों ओपनरों को जॉनसन ने आउट किया।
महज दो रन बनाए और पारी कर दी घोषित
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 290 रन बनाकर घोषित कर दी। कंगारुओं ने आज महज दो रन जोड़ने के साथ ही अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित कर दी। शॉन मार्श अपने कल के स्कोर पर एक रन भी नहीं जोड़ सके और आउट हो गए। उनके आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी।
कंगारू टीम की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर (115) और पहला मैच खेल रहे एलेक्स डूलन (89) ने सबसे बड़ी पारी खेली।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 288 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय पहली पारी के शतकवीर शॉन मार्श 44 और कप्तान माइकल क्लार्क 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
जॉनसन ने पहली पारी में लिए 7 विकेट
पहला विकेट एक रन पर गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर वॉर्नर (115) और एलेक्स डूलन (89) ने दूसरे विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी कर विशाल स्कोर की नींव रखी। ऑस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 68 रन देकर सात विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 206 रन पर लुढ़क गई।
इससे पहले सुबह एबी डीविलियर्स ने 52 और रोबिन पीटरसन ने 10 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। डीविलियर्स ने 141 गेंदों में 10 चौके तथा दो छक्के की मदद से 91 रन बनाए। जॉनसन ने डीविलियर्स को डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। जॉनसन ने इसके अलावा पीटरसन (10) को सुबह सबसे पहले निपटाया और फिर आखिरी बल्लेबाज मोर्ने मोर्कल का भी विकेट झटका। जॉनसन के अलावा नाथन लियोन ने दो और पीटर सिडल ने एक विकेट लिया।