फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   australia beat england in 2nd odi by 1 wicket

जीत के पास पहुंच कर छिटक गई पहली जीत

Sat, 18 Jan 2014 05:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
australia beat england in 2nd odi by 1 wicket

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए इंग्लैंड की टीम को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन वह अब तक इस धरती पर एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में सफाया होने के बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की दौरे में यह लगातार सातवीं हार है।
विज्ञापन


ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी टीम ने 300 या 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले इस मैदान पर 1997 में वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के 282 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉकनर की आतिशी पारी ने बिगाड़ा काम

australia beat england in 2nd odi by 1 wicket
ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में एक समय इंग्लैंड जीत के बेहद करीब पहुंच गया था। जीत के लिए उसे महज एक विकेट की जरूरत थी और ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 57 रन दूर था।

लेकिन आतिशी बल्‍लेबाज जेम्स फॉकनर ने करिश्माई पारी खेलते हुए अंतिम बल्‍लेबाज क्लिंट मैकॉय के साथ अविजित 57 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को एक बार फिर से जीत से महरूम कर दिया।

फॉकनर ने महज 47 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रनों की अविजित पारी खेली। जबकि उनके साथ दूसरे छोर पर टिके क्लिंट मैकॉय ने नौ गेंदों में दो रन बनाकर बढ़िया साथ दिया।

मोर्गन के शतक से इंग्लैंड ने बनाए 300 रन

australia beat england in 2nd odi by 1 wicket

इससे पहले इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन के शानदार 106 रन की मदद से आठ विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोर्गन ने अपनी शतकीय पारी में चार चौके और छक्के भी लगाए। मोर्गन के अलावा इयान बेल ने 68 रनों की पारी खेली।

मोर्गन ने पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। हालांकि कप्‍तान एलिस्टर कुक ने 22 रन बनाए।  

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जेम्स फॉकनर के 69 रन की नाबाद विस्फोटक पारी की मदद से तीन गेंद और एक विकेट शेष रहते रोमांचक जीत हासिल कर ली।

10वें विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी विजयी साझेदारी

australia beat england in 2nd odi by 1 wicket

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट एक समय 244 रन तक गिर चुके थे लेकिन जेम्स फॉकनर ने आखिरी विकेट के लिए क्लिंट मैकॉय के साथ 5.3 ओवर में 57 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया।

जेम्‍स फॉकनर के अलावा बल्‍लेबाज शॉन मार्श ने 55 और ग्लेन मैक्सवेल ने 54 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नील कोल्टर नाइल, जेम्स फॉकनर और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से भी तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए।

फॉकनर और मैकॉय ने 10 विकेट के लिए 57 रनों की अविजित साझेदारी की जो लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। हालांकि इस मामले में सबसे बड़ी साझेदारी 1984 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ विंडीज की ओर से 10वें विकेटके लिए विव रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग ने 106 रनों की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed