फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   auckland test: first day overview

'हैट्रिक' नहीं लगी तो रॉस टेलर ने खुद को ही चिढ़ा दिया!

Thu, 06 Feb 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
auckland test: first day overview

ऐसा लगता है कि शिखर धवन के लिए अभी सब कुछ सही नहीं चल रहा है। बल्लेबाजी तो आउट ऑफ फॉर्म हो ही गई है अब उनका क्षेत्ररक्षण का स्तर भी गिरता जा रहा है।

विज्ञापन


वनडे सीरीज में धवन ने कई कैच टपकाए थे। इसके बाद पहले टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पीटर फुल्टन का कैच टपका दिया। जहीर खान के कीवी पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने आसान कैच छोड़ दिया। उस समय फुल्टन ने महज एक रन बनाए थे।
विज्ञापन


शुरुआत में ही आसान जीवनदान पाने के बाद सलामी बल्लेबाजों पीटर फुल्टन तथा हैमिश रदरफोर्ड ने और कोई गलती नहीं की। दोनों ने पहले नौ ओवर में 18 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशांत शर्मा ने दिलाई पहली सफलता

auckland test: first day overview
धवन के कैच टपकाने से शुरुआत में ही सफलता का मौका गंवाने वाले जहीर खान की निराशा को जल्द ही इंशात शर्मा ने ‌दूर कर दिया और भारत को प‌हली सफलता दिला दी। कीवी पारी के नौंवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हैमिश रदरफोर्ड (6) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। इशांत का टेस्ट करियर में यह 150वां विकेट था।

रदरफोर्ड के आउट होने के बाद केन विलियम्सन क्रीज पर आए और उन्होंने फुल्टन के सा‌थ पारी को आगे बढ़ाया।

लेकिन 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर जहीर खान ने पीटर फुल्टन (13) को पगबाधा कर कीवी टीम को दूसरा झटका भी दे दिया। इस समय न्यूजीलैंड के स्कोरबोर्ड पर महज 23 रन बने थे और दो बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए थे। फुल्टन की जगह क्रीज पर आए वनडे सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले रॉस टेलर।

इशांत शर्मा ने टेलर को जल्द ही विदा किया

auckland test: first day overview

रॉस टेलर (3) ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतिम दो मैचों में शतक लगाए थे। ऐसे में वह जोरदार फॉर्म में दिख रहे थे और कीवी टीम को उम्मीद थी कि वह दोहरे संकट से टीम को उबारेंगे, लेकिन 15 गेंदों का सामना करने के बाद वह इशांत शर्मा की गेंद पर मिड ऑफ में खड़े रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे।

तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम ने महज 30 रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। क्रीज पर अब केन विलियम्सन के साथ कप्तान ब्रेंडन मैकुलम थे जिन पर टीम को संकट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी।

दोनों बल्‍लेबाजों ने पहले क्रीज पर जमने और भारतीय आक्रमण को समझने का फैसला किया और शुरुआत में बेहद धीमी बल्‍लेबाजी की। 30 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर था दो विकेट के नुकसान पर 82 रन। विलियम्सन 34 और मैकुलम 20 रन पर खेल रहे थे।

छक्के-चौके से पूरा किए अपने अर्धशतक

auckland test: first day overview

लंच के बाद लौटने पर दोनों बल्‍लेबाजों ने बल्‍लेबाजी का गियर बदला और तेजी से रन बनाने का फैसला लिया। विलियम्सन वही बल्‍लेबाज हैं जिन्होंने वनडे सीरीज के सभी मैचों में अर्धशतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

उन्होंने कप्तान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और लंच के बाद पहले घंटे में 64 रन बना लिए। भारत को चौथी सफलता हासिल करने में खासी दिक्कतें आने लगी। वहीं विलियम्सन ने 38वें ओवर की अंतिम गेंद पर जहीर खान पर छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

इस बीच दोनों बल्‍लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी का रास्ता बना दिया। विलियम्सन के बाद कीवी कप्तान ने भी जहीर की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी-ब्रेक के समय न्यूजीलैंड ने 51 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बना लिए थे और विलियम्सन 79 तथा ब्रैंडन मैकुलम 71 रनों पर खेल रहे थे।

शतक के अलावा दोहरी शतकीय साझेदारी भी की

auckland test: first day overview

टी-ब्रेक के बाद जब मेजबान टीम मैदान पर वापस आई तो दोनों बल्‍लेबाज अपने शतक के करीब पहुंच गए थे। खासकर केन विलियम्सन जो पिछले पांच मौकों को शतक में बदल नहीं पाए थे।

भारतीय कप्तान धोनी ने खतरनाक होती इस जोड़ी को तोड़ने की भरसक कोशिश ‌की, लेकिन कोई भी इसमें जल्द कामयाबी हासिल नहीं कर सका। विलियम्सन और ब्रैंडन मैकुलम तेजी से रन बनाने में जुटे थे। 56वें ओवर में न्यूजीलैंड ने दो सौ का स्कोर पार कर लिया।

हालांकि मैकुलम शतक के मामले में विलियम्सन से आगे निकल गए और 58वें ओवर में जडेजा की गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। यह उनके करियर का आठवां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया। साथ ही दोनों ने चौथे विकेट के लिए 200 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली। खास बात यह रही कि 42 ओवर में ही अगले 200 रन बने।

विलियम्सन का शतक, धवन ने फिर छोड़ा कैच

auckland test: first day overview
केन विलियम्सन ने 60वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस जोड़ी को तोड़ने में जहां भारतीय गेंदबाजों को पसीना बहाना पड़ रहा था ‌वहीं धवन ने एक और कैच टपका दिया। इस बार कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का कैच छोड़ा।

दोनों बल्‍लेबाजों ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और मनमाफिक अंदाज में रन बटोरे। 68 ओवर में न्यूजीलैंड का स्‍कोर तीन विकेट पर 251 रन हो चुका था। इस समय तक दोनों बल्‍लेबाजों ने मिलकर 26 चौके और तीन छक्के बटोर चुके थे।  

221 रनों की साझेदारी कर चुकी इस जोड़ी को जहीर खान ने 69वें ओवर की पहली गेंद पर विलियम्सन को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर तोड़ा। विलियम्सन ने 172 गेंदों में 113 रन (10 चौके और 2 छक्के ) बनाए थे।

मैकुलम को आउट नहीं कर सके गेंदबाज

auckland test: first day overview

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाज कुछ और सफलता चाहते थे खासकर विपक्षी कप्तान और शतकवीर मैकुलम का। लेकिन इस मामले में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

मैकुलम ने नए बल्‍लेबाज कोरी एंडरसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी टीम का स्कोर 329 रनों तक पहुंचा दिया था। हालांकि दोनों को आउट करने के कुछ मौके मिले लेकिन उसमें क्षेत्ररक्षक सफलता हासिल नहीं कर सके।

खेल के अंतिम एक घंटे में दोनों बल्‍लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। खेल जब खत्म हुआ उस समय मैकुलम ने 143 रन के निजी स्कोर पर 18 चौके और दो छक्के लगा चुके थे, जबकि एंडरसन ने 42 रन में पांच चौके और एक छक्के लगाए। दिन का पहला घंटा भारत के नाम रहा लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों ने भारत की हालत खराब कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed