फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Atletico Madid beat Chelsea, enters final in champions league

40 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा एटलेटिको

Thu, 01 May 2014 05:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 May 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Atletico Madid beat Chelsea, enters final in champions league

स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने चेल्सी को 3-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल के खिताबी जंग में जगह बना ली है जहां उसका मुकाबला रियल मैड्रिड से होगा।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही शहर के दो क्लब फाइनल में आमने-सामने होंगे।

सेमीफाइनल के दूसरे चरण के इस मुकाबले में चेल्सी के लिए फर्नांडो टोरेस ने 36वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

आठ मिनट बाद दागा बराबरी का गोल

Atletico Madid beat Chelsea, enters final in champions league
लेकिन इसके बाद एटलेटिको मैड्रिड ने मुकाबले में जोरदार अंदाज में वापसी की। पहला गोल खाने के आठवें मिनट के बाद एड्रियन लोपेज ने 44वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

डिएगो कोस्टा ने 60वें और एर्दा तूरन ने 72वें मिनट में गोल करके अपनी बढ़त को अजेय कर दिया और टीम को दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले दोनों टीमों में बीच पहले चरण का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा था।

एटलेटिको मैड्रिड और रियल के बीच खिताबी मुकाबला 24 मई की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचने में एटलेटिको को लगे 40 साल

Atletico Madid beat Chelsea, enters final in champions league

एटलेटिको की टीम इससे पहले 1974 में यूरोपियन कप के फाइनल में पहुंची थी जहां उसे जर्मन क्लब बेयर्न म्यूनिख के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस तरह एटलेटिको की टीम 40 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

दुनिया की सबसे रईस फुटबॉल क्लबों में से एक रियल मैड्रिड ने इससे पहले मंगलवार को गत चैंपियन बेयर्न म्यूनिख को 4-0 से हराकर 13वीं बार इस चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई थी।

रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड नौ बार यह खिताब जीता है। उसने आखिरी बार साल 2002 में खिताब जीता था।

विज्ञापन

रियल के पास ‌खिताबी हैट्रिक लगाने का मौका

Atletico Madid beat Chelsea, enters final in champions league

रियल मै‌ड्रिड की कमाई एटलेटिको मैड्रिड से पांच गुना ज्यादा है लेकिन एटलेटिको के पास चैंपियंस लीग के साथ-साथ स्पेनिश टूर्नामेंट ला लीगा जीतने का भी बेहतरीन मौका है।

रियल ने हाल में बार्सिलोना को हराकर किंग्स क्लब जीता था और अब उसके पास 3 खिताब जीतने का मौका है। स्पेनिश टीम ला लीगा टूर्नामेंट में एटलेटिको से 6 अंक पीछे है।

अगर रियल मैड्रिड किंग्स क्लब के बाद चैंपियंस लीग और ला लीगा में खिताब जीत जाती है तो ऐसा करने वाली स्पेन की दूसरी टीम होगी। इससे पहले बार्सिलोना ने साल 2008-09 में तीनों खिताब जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed