फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   asia cup: Afghanistan vs Pakistan

कड़े मुकाबले में पाक से हारा अफगानिस्तान

Thu, 27 Feb 2014 09:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Feb 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
asia cup: Afghanistan vs Pakistan
अफगानिस्तान ने पाक से मिले 249 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 172 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप 77 रन से जीत गई। अफगानिस्तान ने आतिशी शुरुआत की और पहले पांच ओवर में 32 रन जोड़ दिए। लेकिन पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शहजाद (9) उमर गुल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
विज्ञापन


हालांकि शहजाद अनलकी रहे। टीवी रिप्ले में गेंद ने बल्ले को नहीं छुआ था लेकिन अंपायर बिली बोडेन ने उन्हें कैच आउट करार दिया। पाकिस्तान की तरफ से हाफिज ने तीन और अजमल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से अकमल ने 102 रन बनाए। 5 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम पहले स्थान पर काबिज है।

समाचार लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 29 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।

झटकों के बाद उमर के शतक ने पाक को संभाला

asia cup: Afghanistan vs Pakistan

क्रिकेट जगत की नई सनसनी अफगानिस्तान ने एशिया कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्‍तान को जबर्दस्त झटका दे दिया।

अफगान गेंदबाजों ने पाकिस्‍तान के छह विकेट 117 रनों के अंदर झटक लिए। पाक के कई स्टार बल्‍लेबाज कमजोर अफगानी गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके। हालांकि उमर अकमल (नाबाद 102, 7 चौका और 3 छक्का) ने शतकीय पारी खेलकर पाक टीम की लाज बचा ली।

उमर अकमल ने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाते हुए पाकिस्‍तान का स्कोर ढाई सौ के करीब पहुंचा दिया। फतुल्लाह में मैच में पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन ‌बनाए। महज 88 गेंदों में शतक लगाने वाले उमर ने अपनी 102 रनों की नाबाद पारी खेली। पुछल्‍ले बल्‍लेबाज अनवर अली (21) और उमर गुल (15) ने अच्छा योगदान दिया।

एक के बाद एक करके झटके 6 विकेट

asia cup: Afghanistan vs Pakistan

अफगानिस्तान ने एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जिसे उसके गेंदबाजों ने सही साबित किया।

हालांकि पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाक टीम की सलामी जोड़ी शर्जिल खान (25) और अहमद शहजाद (50) ने शानदार शुरुआत करते हुए 13 ओवर के अंदर 55 रनों की साझेदारी कर डाली। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शर्जिल खान के आउट होने के बाद पाक टीम लड़खड़ा गई। शर्जिल के अलावा मोहम्मद हफीज (10), सोहेब मकसूद (13), कप्तान मिस्बाह उल हक (0) और शाहिद अफरीदी (6) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

दूसरे छोर पर टिके ओपनर अहमद शहजाद ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। पाक का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 55 रन था लेकिन अफगान गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी कर ताबड़तोड़ छह विकेट झटक लिए और पाक का स्कोर 30 ओवर तक छह विकेट पर 117 रन हो गया।

विज्ञापन

पहला मैच हार गया था पाकिस्तान

asia cup: Afghanistan vs Pakistan

पूर्व चैंपियन पाकिस्तान एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 12 रन के करीबी अंतर से हार गया था।

लेकिन अफगानिस्तान जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ उसकी जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है। हालांकि किसी भी विपक्षी टीम को कमजोर आंकना उसके लिए भारी पड़ सकता है। पिछले कुछ समय में अफगानिस्तान एक अच्छी टीम के रूप में उभरकर सामने आई है।

टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने हाल ही में कहा है कि उनकी टीम बांग्लादेश में पहले भी खेल चुकी है और यहां की परिस्थितियों से अवगत है जिसका फायदा उठाकर वह पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करेगी। अफगानिस्तान के आठ में से छह खिलाड़ी जो मौजूदा टीम का हिस्सा हैं, बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग के लिए इस सत्र में खेल चुके हैं और उन्हें यहां खेलने का अच्छा अनुभव है जो मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव में आ चुकी पाकिस्तानी टीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जूनियर टीम ने तो कर दिया कमाल

asia cup: Afghanistan vs Pakistan

अफगानिस्तान टीम को भले ही क्रिकेट जगत में कोई बड़ी हस्ती नहीं मानी जाती हो लेकिन जिस तेजी से वह खेल दिखा रहे हैं उससे आने वाले समय में बड़ी विपक्षी टीमें उनसे खौफ खाएंगी।

दुबई में खेली जा रही अंडर-19 वर्ल्ड कप के लीग चरण मुकाबले में अफगानिस्तान ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी, बाद में शानदान प्रदर्शन कर वह किसी बड़े टूर्नामेंट में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना दिया। हालांक‌ि दक्षिण अफ्रीका ने अफगान टीम का विजयी रथ रोक दिया।

लेकिन आज गुरुवार को सातवें स्‍थान के लिए खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 172 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 34.3 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई जिसके जवाब में अफगान टीम ने 21.2 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 118 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed