फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Asafa Powell ?faces 18 monts ban for doping

डोपिंग में नप गया फर्राटा चैंपियन, लगा 18 महीने का प्रतिबंध

Fri, 11 Apr 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Asafa Powell ?faces 18 monts ban for doping
जमैका के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने 100 मीटर के पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी असाफा पावेल पर 18 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


पावेल पिछले वर्ष प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पॉजीटिव पाए गए थे। पावेल पर लगा प्रतिबंध 21 जून 2013 से शुरू होकर दिसंबर 2014 तक चलेगा। पावेल ने गत वर्ष 21 जून को अपना नमूना दिया था।

जमैका के 31 वर्षीय धावक पावेल को पिछले वर्ष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्टीमुलेंट ओक्सिलोफ्राइन के सेवन के लिए पॉजीटिव पाया गया था।

पावेल के ट्रेनिंग पार्टनर पर भी लगा बैन

Asafa Powell ?faces 18 monts ban for doping
पावेल पर यह प्रतिबंध लगने से दो दिन पहले उनके पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर शेरोन सिम्पसन को इसी पैनल ने इसी पदार्थ के सेवन के लिए 18 महीने के निलंबन की सजा सुनाई थी।

एक अन्य जमैकाई एथलीट ओलंपिक डिस्कस थ्रोअर एलिसन रैंडल पर भी प्रतिबंधित डूरेटिक हाईड्रोक्लोरोथियाजाइड के सेवन का दोषी पाए जाने पर मंगलवार को दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ट्रेनर पर लगाए थे आरोप

Asafa Powell ?faces 18 monts ban for doping
असफा पावेल अपने असफल टेस्ट के कारण पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पावेल ने जनवरी में कहा था कि कनाडा के फिजिकल ट्रेनर क्रिस जुईरेब ने उन्हें एपिफेनी डी वन सहित नौ सप्लीमेंट्स उपलब्ध कराए थे।

हालांकि विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर के दो बार के कांस्य विजेता पावेल ने सुनवाई में कहा था कि उन्हें इन सप्लीमेंट्स के नाम याद नहीं थे इसलिए वह उन्हें बताने में असफल रहे।
विज्ञापन

IAAF का कुछ भी कहने से इंकार

Asafa Powell ?faces 18 monts ban for doping
दूसरी ओर, जुइरेब ने पावेल को प्रदर्शन बढ़ाने वाली शक्तिवर्धक दवाएं देने से इंकार किया था और कहा था कि पावेल को अपने असफल डोप टेस्ट की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के प्रवक्ता क्रिस टर्नर ने पावेल की सजा पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed