फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   amit shah will be bcci s vice president

चुनाव के बाद क्या करेंगे शाह, तय हो गई भूमिका!

Fri, 16 May 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 May 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
amit shah will be bcci s vice president

यह सवाल हर किसी के जेहन में है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बेहद करीब अमित शाह की भूमिका क्या होगी।

विज्ञापन


हर कोई अपने-अपने हिसाब से आकलन कर रहा है। किसी के अनुसार वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे तो किसी के अनुसार वह प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


किसी के अनुसार वह अपने पार्टी के लिए तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से उत्तर प्रदेश की कमान संभाल सकते हैं। लेकिन बावजूद इसके एक बड़ी खबर यह आ रही है कि वह क्रिकेट में अपनी दखल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह संभालेंगे बीसीसीआई में बड़ा ओहदा

amit shah will be bcci s vice president
विवादित नेता अमित शाह नरेंद्र मोदी के लिए पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए थे और अब एक महीने से ज्यादा चले चुनावी प्रक्रिया के बाद उनकी भूमिका के लिए कयास भी लगने शुरू हो गए हैं।

अब खबर यह है कि भाजपा का यह कद्दावर नेता देश के सबसे लोकप्रिय और कमाऊ खेल क्रिकेट में अपनी दखल देने जा रहे हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अमित शाह जल्द ही बीसीसीआई से जुड़ेंगे।

फिलहाल वह भाजपा में महासचिव होने के अलावा गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के उपाध्यक्ष भी हैं। माना जा रहा है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पश्चिम क्षेत्र से आने वाले रवि सावंत को हटाकर बोर्ड के उपाध्यक्ष बन सकते हैं।

सितंबर में हो सकता है फैसला

amit shah will be bcci s vice president
अमित शाह के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़ने के बारे में फैसला सितंबर में हो सकता है क्योंकि उस समय ही बोर्ड की सलाना आम बैठक होनी है।

अखबार ने गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव राजेश पटेल के हवाले से लिखा है कि शाह बीसीसीआई में उपाध्यक्ष पद के लिए योग्य हैं। उन्होंने बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में दो बार हिस्सा लिया है।

पटेल ने कहा, "अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह जीसीए में हमारे लिए महान और गौरवशाली क्षण होगा। हम उन्हें बोर्ड में स्पेशल भूमिका देना चाहेंगे।"

बीसीसीआई में शाह के विरोध की संभावना नहीं

amit shah will be bcci s vice president
दूसरी ओर, बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि अमित शाह के लिए बोर्ड में उपाध्यक्ष पद हासिल करना महज एक औपचारिकता ही रह गया है। उनके विरोध की कोई संभावना नहीं है। मोदी के सत्‍ता में आने के बाद वह बहुत ताकतवर भूमिका में होंगे।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से उनके 27 साल के बेटे जय शाह ने जीसीए की कमान संभाला था। जय शाह जीसीए में संयुक्त सचिव के पद पर हैं।

लोकसभा चुनाव का परिणाम शुक्रवार 16 मई को आने हैं और सभी की नजर इस पर है क‌ि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे या कोई और।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed