फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   america has lost out to portugal

हारा अमेरिका पर बाहर हो गया पुर्तगाल

Fri, 27 Jun 2014 12:59 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
america has lost out to portugal

जर्मनी ने ग्रुप ‘जी’ में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में अमेरिका को 1-0 से शिकस्त दी। इस जीत से जर्मनी कुल सात अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

विज्ञापन


जर्मनी ने दो मैच जीते और एक ड्रा खेला। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी टीम भाग्यशाली रही और मैच हारने के बावजूद चार अंकों के साथ अंतिम-16 में जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन


हालांकि इसी ग्रुप में पुर्तगाल के भी चार अंक रहे लेकिन गोलों के अंतर से वह अमेरिका से पीछे रही।

पुर्तगाल बड़े अंतर से जीत नहीं दर्ज कर पाया

america has lost out to portugal

पुर्तगाल को अपने आखिरी लीग मैच में घाना के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी लेकिन वह सिर्फ 2-1 से जीत हासिल कर सकी। इस तरह पुर्तगाल और घाना दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो गईं।

इससे पहले अमेरिका के खिलाफ जर्मनी की ओर थॉमस मूलर ने मैच के 55वें मिनट में गोल दागा। हालांकि पहला हाफ गोलरहित रहा और कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर हमला बोला।

आखिर में जर्मनी को थॉमस मूलर ने सफलता दिलाई और शानदार गोल कर निर्णायक बढ़त दिलाई। अमेरिकी ने गोल बराबर करने की काफी कोशिश की लेकिन उनके खिलाड़ी जर्मन डिफेंस में सेंध नहीं लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed