फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All India Inter-University Women's Hockey Championship

महिला हॉकी: पीयू की टीम पहुंची फाइनल में

Sun, 12 Jan 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, शाहाबाद
अमर उजाला, शाहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
All India Inter-University Women's Hockey Championship

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेले गए।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबला रविवार को केयू और पीयू पटियाला की टीमों के बीच होगा। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए एमडीयू और जीवाजी ग्वालियर के बीच भी मैच खेला जाएगा।

शनिवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में केयू की टीम ने जीवाजी ग्वालियर की टीम को 8-2 से करारी शिकस्त दी। केयू की ओर से जसप्रीत ने तीन, नवजोत और मोनिका ने दो-दो व पूजा ने एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी और एमडीयू रोहतक के बीच खेला गया। इसमें पीयू ने एमडीयू को 6-0 से हराया।

पीयू की ओर से नरेंद्र और सोनम ने दो-दो, नवनीत और मनजीत ने 1-1 गोल किया। रेफरी की भूमिका राजेंद्र सिंह व बलदेव अटारी ने निभाई।

कोच बलदेव सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले के लिए यहां के हॉकी प्रेमियों में भारी उत्साह है और मुकाबले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि केयू को इस मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में संपन्न हुई नार्थ जोन चैंपियनशिप में केयू ने पीयू को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed