{"_id":"750eea0b77d39b1c0b8d62044e2568b7","slug":"alex-hales-hits-first-ton-in-t20-world-cup-2014","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड के 22वें मैच में लगा पहला शतक ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टी-20 वर्ल्ड के 22वें मैच में लगा पहला शतक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शतक के करीब पहुंच गए थे लेकिन बेहद करीब पहुंचने के बाद भी वह शतक नहीं लगा सके थे।
लेकिन ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में एक दिन के रेस्ट के बाद जब टूर्नामेंट के मुकाबले फिर शुरू हुए तो दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड जैसी बेहद नवोदित टीम के आगे संघर्ष करना पड़ा।
इसके बाद जो दूसरा मुकाबला खेला गया वो काफी दिलचस्प रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स उस समय क्रीज पर आए थे जब दो बल्लेबाज खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने आते ही चौके से शुरुआत की और इसे शतक में बदलते हुए अपनी टीम को पहली जीत भी दिला दी।

आतिशी शतकीय पारी ने रखी टीम की लाज
ओपनर एलेक्स हेल्स के धमाकेदार नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत भी है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज हेल्स ने 64 गेंदों में 11 चौकों और छह छक्कों के साथ 116 रन की विस्फोटक पारी खेली जो इस वर्ल्ड कप का पहला शतक है।
हालांकि 190 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पारी के पहले ही ओवर की अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो विकेट उस समय गंवा दिए थे जब उसकी पारी का खाता भी नहीं खुला था।

खराब शुरुआत के बाद तूफानी साझेदारी
एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन जब क्रीज पर आए उस समय इंग्लैंड एक भी रन बनाए दो विकेट गंवा चुका था। ऐसे में दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 15.2 ओवर में 152 रन की तूफानी साझेदारी करके मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया।
मोर्गन 38 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दूसरे छोर पर हेल्स डटे रहे और उन्होंने टी-20 करियर का अपना पहला शतक जड़ा।
‘मैन ऑफ द मैच’ बने हेल्स ने एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को चार गेंद शेष रहते जीत दिला दी। टूर्नामेंट के 22वें मैच में हेल्स के बल्ले से पहला शतक निकला।

जीत ने बनाई सेमीफाइनल की आस
ग्रुप-एक में शामिल श्रीलंका की तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि इंग्लैंड की दो मैचों में यह पहली जीत है।
इससे पहले श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान (55) और महेला जयवर्धने (89) के शानदार अर्द्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जयवर्धने ने अपनी पारी में 11 चौकों के अलावा तीन जोरदार छक्के भी जमाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 190 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की ओर से जॉन डर्नबाक और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो सफलता हासिल की। जबकि श्रीलंका के लिए सभी चारों विकेट नुवान कुलसेकरा ने झटके।

न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक
दूसरी ओर, कप्तान सूजी बेट्स की नाबाद 94 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 59 रन से हराकर महिला टी-20 वर्ल्ड में जीत की हैट्रिक पूरी की और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।
न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
जवाब में पाकिस्तानी टीम सात विकेट पर 108 रन ही बना सकी और उसे दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

हार के कगार पर पहुंच गया था दक्षिण अफ्रीका
क्वालीफाइंग मुकाबलों में आयरलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज कर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाली नीदरलैंड की टीम रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से लड़कर हार गई।
चिटगांव में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को पहले नौ विकेट पर 145 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद स्टीफान मायबर्ग के 51 रन की साहसिक पारी के बावजूद डच टीम 18.4 ओवर में 139 रन पर सिमट गई और उसे छह रन के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। ग्रुप में सबसे कमजोर आंकी जा रही नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने जिस तरह शानदार जीत दर्ज की थी उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के पास भी बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप में अपनी स्थिति सुधारने का अच्छा मौका था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके।

नहीं चले थे दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर
शुरुआत खराब रही और मैच के पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले आउट हो गए। एबी डीविलियर्स (21), जेपी डुमिनी (12) और डेविड मिलर (17) से विस्फोटक पारी की उम्मीद थी लेकिन इन सभी ने निराश किया।
हाशिम अमला ने 22 गेंद पर 43 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में नीदरलैंड को मायबर्ग ने 28 गेंद में आठ चौके और दो दक्के की मदद से 51 रन की पारी खेल तेज शुरुआत दिलाई लेकिन मध्यक्रम की नाकामी के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।
स्पिनर इमरान ताहिर की फिरकी के आगे नीदरलैंड के बल्लेबाज चकमा खा गए। ताहिर ने 21 रन देकर चार और डेल स्टेन ने 19 रन पर दो विकेट लेकर टीम को किसी तरह हार से बचाया।