फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   After Deepika Padukone, Virat Kohli, Raina move ahead for women’s rights

अब कोहली और रैना भी महिला अधिकार पर बोले, देखें वीडियो

Thu, 02 Apr 2015 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Apr 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
After Deepika Padukone, Virat Kohli, Raina move ahead for  women’s rights

महिला अधिकारों को लेकर दीपिका पादुकोण की शुरू की गई मुहिम अब भारतीय क्रिकेटरों को भी अपनी चपेट में ले चुकी है। दीपिका के 'माई च्वाइस' के बाद इसका मेल वर्जन भी आया और अब भारतीय क्रिकेटरों ने एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू और रवि शास्त्री महिलाओं के सम्मान से लेकर उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा पर बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो की शुरूआत में बताया जाता है कि हर तीन मिनट में एक भारतीय महिला हिंसा का शिकार होती है। वहीं 50 फीसदी विवाहित महिलाएं भी घरेलू हिंसा की चपेट में आती हैं। यह वीडियो सवाल पूछता है हमारी लड़कियों और महिलाओं को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन


इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, सुरेश रैना और रवि शास्त्री महिलाओं का सम्मान करने की सीख के साथ साथ उनके सामजिक और आर्थिक अधिकारों पर मुखर होकर बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिस्पेक्ट टू प्रोटेक्ट हैशटैग के साथ साझा किया गया यह वीडियो भी हैदराबाद के एक एंजिओ माई च्वाइस के ही बैनर तले बनाया गया है। इस वीडियो के जरिए महिला अधिकारों के लिए मुखर होते पुरूषों की आवाज को सामने लाने की जोर-शोर से कोशिश की गई है। आप भी देखें वीडियो।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed