फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Afghanistan s historic victory in asia cup

ऐतिहासिक जीत पर अफगानिस्तान को मिला 'अनोखा तोहफा'

Sun, 02 Mar 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan s historic victory in asia cup

एशिया कप के पांचवें मैच में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 32 रनों से हरा दिया है। वनडे क्रिकेट में यह चमत्कारिक जीत है क्योंकि अफगान टीम ने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और अब एक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली दिग्गज टीम को हरा दिया।

विज्ञापन


फातुल्लाह में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने मेजबान टीम के खिलाफ 50 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। अफगान टीम का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान के लिए समीउल्लाह शेनवारी और असगर स्टेनिकजेई ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


हालांकि जादरान अपने शतक से 10 रन दूर रह गए। उन्होंने 103 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 90 रन की पारी खेली जबकि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेनवारी ने 69 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के के साथ ताबड़तोड़ 81 रन ठोके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम 10 ओवर में गेंदबाजों की जमकर धुनाई

Afghanistan s historic victory in asia cup

दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के 10 ओवरों में तो बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 107 रन जोड़े। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर अराफात सनी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उसे रास आया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान टीम के शीर्षक्रम को झकझोर दिया और 27 ओवर में 90 रन तक आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

ऐसे में जब लग रहा था कि जैसे अफगान टीम पूरे ओवर खेले बिना सस्ते में सिमट जाएगी। लेकिन यहां से समीउल्लाह शेनवारी और असगर स्टेनिकजेई ने मैच का रुख पलटा और विकेट पर खूंटा गाड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने विकेट पर अपने पैर जमाते हुए छठवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 164 रन की लाजवाब साझेदारी निभाई और अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

खराब शुरुआत के बाद लड़खड़ाता रहा 'बांग्ला शेर'

Afghanistan s historic victory in asia cup

जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और एक रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोमिनुल हक (50) ने अर्धशतक लगाकर मध्य क्रम के साथ अपनी टीम को संभालने की कोशिश की।

लेकिन अफगान टीम की अनुभवहीन गेंदबाजी ने इस मैच में गजब की गेंदबाजी की और बांग्ला टीम को लगातार झटके देते रहे जिससे मैच में कभी वापस लौट ही नहीं सकी।

लगातार झटकों के आगे बांग्ला टीम 47.5 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान मुहम्मद नबी ने 44 रन देकर तीन विकेट झटके। अफगानिस्तान की टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों पर पहली विजय है। साथ ही उसकी वनडे क्रिकेट में 17वीं जीत भी है।

आईसीसी ने दिया 'अनोखा तोहफा'

Afghanistan s historic victory in asia cup

अफगानिस्‍तान को वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने का जबर्दस्त ईनाम भी मिला। आईसीसी ने पहली बार अफगान टीम को अपनी वनडे रैंकिंग में शा‌मिल किया है।

आईसीसी की नई रैंकिंग में अफगानिस्‍तान को 12वें स्‍थान पर रखा गया है। इस तरह से वनडे रैंकिंग में 12 में से पांच टीमें भारतीय उपमहाद्वीप से हैं।

नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। जबकि दूसरे स्‍थान पर वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया है। अफगानिस्तान 12वें स्‍थान पर है। अफगानिस्तान से ऊपर जिम्बाब्वे (10वें) और आयरलैंड (11वें) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed