अफगानिस्तान ने पाक को उसी के घर में 214 रन से धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्बाह उल हक की अगुवाई पाक की सीनियर टीम ने शारजाह में पांच दिवसीय टेस्ट मैच के अंतिम दो सत्र में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 302 रनों का विशाल लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
लेकिन पाकिस्तान के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को उनकी युवा टीम जारी नहीं रख सकी और अपने ही घर में कमजोर अफगानिस्तान से हार गई। अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है और मेहमान टीम ने 45-45 ओवर के मुकाबले में 214 रनों की बड़ी जीत हासिल की है।
शैदी ने खेली आतिशी शतकीय पारी
अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शैदी (100) ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 85 गेंदों में शतक लगाकर अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने इस पारी में आठ चौके के अलावा चार छक्के भी लगाए।
शैदी के अलावा ओपनर उस्मान गानी ने 52 रन बनाए। पाक के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।
फरीद के 7 विकेटों ने बिगाड़ दिया खेल
जवाब में मेजबान पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 17 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। उसकी शुरुआत ही लड़खड़ा गई। पाक की पूरी टीम 17.5 ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी ही तहस-नहस कर दी। उन्होंने सात ओवर में एक मेडन के साथ 21 रन देकर सात विकेट झटके। फरीद ने महज 10 रन देकर सात विकेट हासिल किए।
फरीद ने पाक पारी के दूसरे ओवर में पांच गेंदों के अंतराल पर तीन विकेट झटक लिए थे। बाद में आमिर हम्जा और सलमान सईद ने नौवें विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को पचास के करीब पहुंचा दिया।